Share Market News

Gold Price Forecast: Gold Price में आज देखने को मिल सकती है गिरावट, कितना हो सकता है सस्ता

बुधवार को वायदा बाजार में सोने के दाम( Gold Rate Today ) में तेजी के साथ हुए थे बंद विदेशी बाजारों में सोने और चांदी के दाम ( Gold And Silver Price ) में देखने को मिल रही गिरावट

2 min read
May 21, 2020
Gold Price Forecast: Gold price may drop today

नई दिल्ली। ( Gold Price Forecast ) विदेशी बाजारों में सोने के दाम ( Gold Price Today ) में गिरावट देखने को मिल रही है। जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि आज सोने के दाम में गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमत ( Silver Price ) में भी गिरावट देखने को मिल सकती है। जानकारों की मानें तो बीते कुछ दिनों में तेजी के बाद सोने और चांदी के दाम ( Gold And Silver Price ) में करेक्शन देखने को मिल सकता है। आपको बता दें कि बुधवार को भारतीय वायदा बाजार में सोने के दाम में 102 रुपए की मामूली तेजी देखने को मिली थी। जबकि चांदी की कीमत 263 रुपए प्रति किलोग्राम का इजाफा देखने को मिला था। वहीं देश के तमाम बड़े शहरों में सोने के दाम अपने उच्चतम स्तर से नीचे उतरे थे।

इंटरनेशनल मार्केट में सोने के दाम ( Gold Price in International Market )
पहले बात इंटरनेशनल मार्केट में सोने के दाम ( Gold Price in International Market ) की करें तो न्यूयॉर्क के कॉमेक्स बाजार में सोना 6 डॉलर प्रति ओंस की गिरावट के साथ 1,746.10 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है। वहीं यूरोपीय बाजारों में सोना 1,591.62 यूरो की कीमत के साथ सपाट स्तर पर है। लंदन के बाजार में सोने के दाम 1.08 पाउंड प्रति ओंस की मामूली तेजी के साथ 1,429.81 पाउंड प्रति ओंस की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। जानकारों की मानें जो सोने और चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिल सकती है।

भारतीय वायदा बाजार में सोना और चांदी
वहीं भारतीय वायदा बाजार में सोना और चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिली। सोना जून अनुबंध 102 रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी के साथ 47152 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ। जबकि बुधवार को सोना 47181 रुपए प्रति दस ग्राम पर तेजी के साथ खुला था। वहीं चांदी की कीमत में भी तेजी देखने को मिली है। चांदी के दाम में 50 हजार प्रति किलो के आसपास पहुंच गए हैं। आंकड़ों की बात करें तो जुलाई अनुबंध चांदी बुधवार रात 11 बजकर 30 मिनट पर 263 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी के साथ 49084 रुपए प्रति किलो पर बंद हुआ। जबकि कल चांदी 48970 रुपए के साथ खुली थी।

देश के विभिन्न शहरों सोने के अनुमानित दाम

















































































शहरसोने के दाम ( रुपया प्रति दस ग्राम )
दिल्ली48,000
अहमदाबाद47,500
बंगलूरू48,550
चंडीगढ़48,300
चेन्नई48,400
हैदराबाद48,400
कोलकाता48,100
मुंबई47,600
पुणे47,600
लखनऊ48,000
सूरत47,500
नागपुर47,600
वडोदरा47,500
जयपुर48,000
भुवनेश्वर48,400
पटना47,600
नासिक48,500
मैसूर48,550
Updated on:
21 May 2020 07:37 am
Published on:
21 May 2020 07:30 am
Also Read
View All