Share Market News

ऊंचाई पर पहुंचकर 7 फीसदी फिसला Indiamart Share, जानिए इसकी वजह

आज सुबह इंडियामार्ट के शेयर ने 4727.95 रुपए का नया था नया हाईक तीन दिनों से देखने को मिल रही थी तेज, कारोबारी दिन 7 फीसदी फिसला
2 min read
• •
Updated: 3 Sep 2020, 4:06 PM IST
Indiamart Share Price
Indiamart share slipped 7 percent after reaching high, know the reason

नई दिल्ली। इंडियामार्ट के शेयरों ( Indiamart Share Price ) में लगातार चौथे तेजी देखने को मिल रही थी, और कंपनी का शेयर ने 52 हफ्तों की नई ऊंचाई पर पहुंच गया। उसके बाद निवेशकों की बिकवाली शुरू हो गई। मुनाफा वसूली की वजह से कंपनी का शेयर 7 फीसदी तक गिर गया। आपको बता दें कि दो दिन पहले कंपनी ने जानकारी दी थी कि उसने मयंक चौधरी और अतुल तोड़ी को 10टाइम्स की 70 फीसदी हिस्सेदारी 21.17 लाख रुपए में बेच दी है। बाकी 30 फीसदी पर उनका होल्ड रहेगा। जिसके बाद बुधवार को कंपनी के शेयरों में 9 फीसदी की तेजी भी देखने को मिली थी।

इंडियामार्ट के शेयरों में 7 फीसदी की गिरावट
आज दिनभर ऊंचाई पर रहने के बाद कंपनी के शेयरों में बाजार बंद होने से पहले 7 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। निवेशकों की ओर मुनाफा वसूली की वजह से शेयरों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है। मौजूदा समय में कंपनी का शेयर करीब 7 फीसदी यानी 314.60 रुपए की तेजी के साथ 4265 रुपए पर कारोबार कर रहा है। जबकि आज कंपनी का शेयर 4207.50 रुपए के न्यूनतम स्तर पर भी गया था। जबकि कंपनी का शेयर आज 4569 पर खुला था।

आज 52 हफ्तों की ऊंचाई पर गया था शेयर
वहीं आज कंपनी का शेयर मंगलवार के मुकाबले करीब 6 रुपए की कमजोरी के साथ खुला था। उसके बाद जबरदस्त तेजी देखने को मिली और कल की क्लोजिंग के मुकाबले कंपनी का शेयर करीब 150 रुपए उछाल के साथ 4727.95 रुपए पर पहुंच गया। यही कंपनी का 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर भी है। उसके बाद से निवेशकों की ओर से मुनाफावसूली का दौर शुरू हो गया। आपको बता दें कि कल कंपनी का शेयर 4575.05 रुपए पर बंद हुआ था।

चार दिनों में 1200 रुपए तक उछल चुका है शेयर
वहीं दूसरी ओर बीते चार कारोबारी सत्रों में कंपनी के शेयरों में 1200 रुपए कर उछाल आ चुका है। बीएसई से मिले आंकड़ों के अनुसार 31 जुलाई को कंपनी का शेयर 3511.25 रुपए पर खुला था, और आज शेयर 4727.95 रुपए पर आ गया। यानी इस दौरान कंपनी के शेयर में करीब 1200 रुपए की तेजी देखने को मिली। जानकारों की मानें तो लगातार चार सत्र की तेजी के साथ निवेशकों की ओर से मुनाफावसूली की जा रही है। जिसका कंपनी के शेयरों में देखने को मिल रहा है। मुमकिन है कि शुक्रवार को भी कंपनी के शेयरों में गिरावट का दौर देखने को मिले।

Updated on:
3 Sep 2020, 4:06 PM IST
Published on: