
Web series bad boy billionaires sc dismisses netflix plea
नई दिल्ली। नेटफ्लिक्स डॉक्यु सीरीज Bad Boy Billionaires India पर ग्रहण लगता हुआ दिखाई दे रहा है। सीरीज की रिजीज पर नेटफ्लिक्स को सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिली है। सुब्रत रॉय सहारा के नाम यूज करने को लेकर बिहार के लोकल कोर्ट की ओर से अंतरिम रोक का आदेश दिया था। जिसके खिलाफ नेटफ्लिक्स ने सुप्रीम कोर्ट में चैलेंज किया था। राहत की बात सिर्फ इतनी है कि कोर्ट ने पटना हाईकोर्ट जाने की मंजूरी दे दी है।
हाईकोर्ट में करें अपील
सुप्रीम कोर्ट की चीफ जस्टिस एसए बोबड़े की अध्यक्षता वाली पीठ ने नेटफ्लिक्स को अररिया लोअर कोर्ट के फैसले को पटना हाईकोर्ट में चैलेंज करने को कहा है। नेटफ्लिक्स की ओर से पैरवी कर रहे मुकुल रोहतगी ने पक्ष रखते हुए कहा कि वेब सीरीज़ को लेकर देश के कई हाईकोर्ट में याचिकाएं लंबित हैं। ऐसे में सभी मामलों को क्लब करते हुए सुप्रीम कोर्ट को खुद के पास ट्रांसफर कर लेना चाहिए। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया। वहीं दूसरी ओर सहारा इंडिया की ओर से विकास सिंह ने पक्ष रखते हुए कहा कि आदेश एक सिविल जज द्वारा पारित हुआ था, जिसकी अपील डिस्ट्रिक्ट जज के सामने होगी।हाई कोर्ट या फिर सुप्रीम कोर्ट के सामने नहीं होगी।
कई हाईकोर्ट में मामले में हैं लंबित
वहीं दूसरी ओर नेटफ्लिक्स की इस सीरीज के खिलाफ देश की कई हाईकोर्ट में याचिकाएं दाखिल हुई हैं। दिल्ली हाईकोर्ट में हीरा कारोबारी मेहुल चोक्सी की ओर से याचिका दाखिल की गई थी। चोकसी ने वेब सीरीज की रिलीज से पहले इसके प्रिव्यू की डिमांड की थी।जिसके बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया था। वहीं दूसरी ओर सत्यम कम्प्यूटर के संस्थापक बी. रामालिंगम राजू की ओर से हैदराबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हैदराबाद कोर्ट ने सीरीज पर रोक लगाई हुई है।
बुधवार को होनी वेब सीरीज रिलीज
नेटफ्लिक्स की इस डॉक्यू सीरीज Bad Boy Billionaires बुधवार को रिलीज किया जाता था। अब इसके रिलीज को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। सीरीज़ का ट्रेलर भी नेटफ्लिक्स के यूट्यूब चैनल से हटा दिया गया है। इस सीरीज में नीरव मोदी, विजय माल्या, सुब्रत रॉय सहारा और बी रामालिंगम राजू की कहानी दिखाई जानी है।
Updated on:
3 Sep 2020, 12:34 PM IST
Published on:
3 Sep 2020, 12:26 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.