27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gaana Music App में चीनी कंपनी Tencent का बड़ा निवेश, जानिए कितनी बढ़ी हिस्सेदारी

2018 में भी Tencent और Times Internet से 750 करोड़ रुपए फंड ले चुकी है गाना गाना म्यूजिक एप में Tencent की है 34 फीसदी हिस्सेदारी, 60 फीसदी है Times Internet की होल्डिंग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 3 Sep 2020, 12:10 PM IST

Chinese firm Tencent investment in Gaana App, how much stake increased

Chinese firm Tencent investment in Gaana App, how much stake increased

नई दिल्ली। जहां एक ओर भारत सरकार चीनी कंपनियों और मोबाइल एप पर बैन लगा रही है। वहीं दूसरी ओर भारतीय एप में चीनी कंपनियों की हिस्सेदारी में इजाफा होता जा रहा है। हाल ही में चीनी कंपनी टेंसेंट ( Tencent ) का भारतीय म्यूजिक एप गाना ( Gaana App ) में बड़ा निवेश देखने को मिला है। टेंसेंट और टाइम्स इंटरनेट की ओर से 375 करोड़ रुपए का निवेश किया गया है। जिसमें सबसे ज्यादा हिस्सेदारी टेंसेंट की है। इस निवेश के बाद गाना में टेंसेंट की हिस्सेदारी 34 फीसदी हो गई है। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर टेंसेंट की ओर से केितना निवेश किया गया है।

यह भी पढ़ेंः-ईशा और आकाश अंबानी फॉर्च्यून की '40 अंडर 40' की लिस्ट में शामिल, इन दो और युवाओं ने भी बनाई जगह

टेंसेंट का गाना में बड़ा निवेश
भारतीय म्यूजिक एप गाना में एक बार फिर से चीनी कंपनी टेंसेंट का निवेश सामने आया है। जानकारी के अनुसार म्यूजिक एप गाना ने चीनी फर्म टेनसेंट और प्रमोटर फर्म टाइम्स इंटरनेट के यूरोपीय शाखा से 375 करोड़ रुपए जुटाए हैं। जानकारों की मानें तो यह फंड कंपनी के विकास के लिए लिया गया है। टेंसेंट और टाइम्स इंटरनेंट द्वारा किया गया यह निवेश ऑप्शनल कंवेर्टिड डिबेंचर के रूप में है जिसकी की कीमत 63,761.93 रुपए प्रति शेयर है। इस बार सबसे ज्यादा निवेश करीब 41 मिलियन डॉलर का निवेश टेंसेंट की यूरोपीय शाखा, टेंसेंट क्लाउड बीवी, और बाकी रुपया टाइम्स इंटरनेट द्वारा किया गया है।

यह भी पढ़ेंः-लोन रीस्ट्रकचरिंग को लेकर बैंकों और एनबीएफसी के साथ बैठक करेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

अब गाना में किसकी कितनी हिस्सेदारी
भारत में फाइनेंशियल फाइलिंग के अनुसार इस निवेश के बाद टेंसेंट की गाना में ऑनरशिप 34.44 फीसदी हो गई है। जबकि टाइम्स इंटरनेट की हिस्सेदारी 60.18 फीसदी हो र्ग है। जबकि तीसरे स्टेक होल्कर ईएसओपी पूल की हिस्सेदारी 5.38 फीसदी हो गई है। इनट्रैकर के अनुसार इस निवेश के बाद गाना की वर्थ करीब 530 मिलियन डॉलर की हो गई है। जिसमें टाइम्स इंटरनेट का स्टेक 319 मिलियल डॉलर और टेंसेंट का 182.5 मीलियन डॉलर का हो गया है। इससे पहले फरवरी 2018 में टेंसेंट ने गाना में 115 मिलियल डॉलर का निवेश किया था। वहीं गाना को उस दौरान टाइम्स नेटवर्क और टेंसेंट 750 करोड़ रुपए का निवेश प्राप्त हुआ था।

यह भी पढ़ेंः-कोरोना वायरस के दौर में पहली बार सस्ता हुआ डीजल, जानिए कितने हो गए हैं दाम

18 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर
गाना ने अगस्त में बताया था कि उसके सब्सक्राइबर की संख्या 18.5 करोड़ हो गई है। वहीं दूसरी ओर कंपनी के सीईओ ने प्रशान अग्रवाल ने कहा था कि आने वाले 12 महीनों में 250 मिलियन नए यूजर्स को जोड़ेंगे। अगर ऐसा होता है तो गाना के मंथली एक्टिव यूजर्स की संख्या 435 द्गमिलियन हो जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

Personal Finance

कारोबार

ट्रेंडिंग