Share Market News

Tatva Chintan Share Price में 20% का अपर सर्किट, मैनकाइंड और टोरेंट समेत कई फार्मा शेयरों में आई जोरदार तेजी

Nifty Pharma Index: शेयर बाजार की गिरावट के बीच आज का दिन फार्मा स्टॉक्स के लिए बेहतरीन रहा। तत्व चिंतन फार्मा के शेयर में 20 फीसदी का अपर सर्किट लग गया। इसके अलावा सिप्ला, टोरेंट फार्मास्यूटिकल्स और अल्केम लैबोरेटरीज जैसे शेयरों में भी तेजी दिखी।
2 min read
Jul 20, 2026
Nifty Pharma Index Stocks Rise
Pharma कंपनियों के शेयर में जोरदार तेजी आई है। (फोटो: Freepik)

Pharma Stocks Rise: शेयर बाजार में कमजोरी के बावजूद सोमवार को फार्मा सेक्टर निवेशकों के लिए सबसे मजबूत रहा। दवा कंपनियों के शेयरों में जोरदार खरीदारी से निफ्टी फार्मा इंडेक्स 1.82 फीसदी या 466 अंकों तक चढ़ गया, जबकि कुछ कंपनियों के शेयरों में 20 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली। एक्सपर्ट्स का मानना है कि मजबूत घरेलू कारोबार, बेहतर कमाई की उम्मीद और बाजार की अस्थिरता के बीच सुरक्षित निवेश की तलाश ने इस सेक्टर को सहारा दिया है।

तत्व चिंतन फार्मा (Tatva Chintan Pharma Share Price)

निफ्टी फार्मा इंडेक्स में तत्व चिंतन फार्मा के शेयर में दोपहर 2 बजकर 22 मिनट पर 20 फीसदी का अपर सर्किट लग गया। इस जबरदस्त उछाल के बाद शेयर 52 सप्ताह के नए उच्च स्तर 1,713.70 रुपये पर पहुंच गया। इस शेयर ने पिछले 1 सप्ताह में 23.16 फीसदी, 1 महीने में 43.53 फीसदी और 1 साल में 71.31 फीसदी का रिटर्न दिया।

Pharma Sector के इन शेयर में भी देखने को मिला उछाल

निफ्टी फार्मा इंडेक्स में कारोबार के दौरान आरपीजी लाइफ साइंसेज, थायरोकेयर टेक्नोलॉजीज, हेस्टर बायोसाइंसेज, वनसोर्स स्पेशियलिटी फार्मा और न्यूलैंड लैबोरेटरीज के शेयर 7 फीसदी तक चढ़े। वहीं, टोरेंट फार्मास्यूटिकल्स और मैनकाइंड फार्मा के शेयर 3 फीसदी से अधिक चढ़े। सिप्ला, डिवीज लैबोरेटरीज, लॉरस लैब्स, अल्केम लैबोरेटरीज और साई लाइफ साइंसेज के शेयरों में 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी रही। जाइडस लाइफसाइंसेज, ऑरोबिंदो फार्मा और अजंता फार्मा के शेयर भी 1 फीसदी से अधिक मजबूत हुए।

निफ्टी फार्मा इंडेक्स के शेयरों का हाल

कंपनी का नामबढ़ोतरी52 वीक हाई52 वीक लो
टोरेंट फार्मा (Torrent Pharma)4.61%5,085.803,466.00
डॉ. रेड्डीज़ (Dr. Reddy's)1.30%1,449.401,148.40
सन फार्मा (Sun Pharma)1.14%1,962.701,548.00
सिप्ला (Cipla)1.97%1,673.001,165.70
लॉरस लैब्स (Laurus Labs)1.95%1,579.10810.05
वॉकहार्ट (Wockhardt)1.30%2,422.301,086.70
ऑरोबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma)2.02%1,636.801,016.10
मैनकाइंड फार्मा (Mankind Pharma)3.12%2,694.901,909.70
ल्यूपिन (Lupin)1.36%2,529.501,836.80
(दोपहर 2:30 बजे)

पहली तिमाही के नतीजों से अच्छी उम्मीद

एसबीआई सिक्योरिटीज के फंडामेंटल रिसर्च प्रमुख सनी अग्रवाल का कहना है कि वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में ज्यादातर फार्मा कंपनियों की आय में सालाना आधार पर अच्छी बढ़त रहने की उम्मीद है। इसका मुख्य कारण घरेलू फॉर्म्युलेशन कारोबार का मजबूत प्रदर्शन और क्रॉनिक बीमारियों से जुड़ी दवाओं की बढ़ती मांग है।

घरेलू दवा कारोबार में अच्छी ग्रोथ

सनी अग्रवाल के अनुसार फार्मा कंपनियों में तेजी की वजह घरेलू दवा कारोबार में अच्छी बढ़त, नए उत्पादों की लॉन्चिंग और बेहतर मार्जिन है, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। इसके साथ ही बाजार में बढ़ती अस्थिरता के दौरान निवेशकों ने इस सेक्टर को सुरक्षित विकल्प के रूप में चुना है।

Updated on:
20 Jul 2026 03:36 pm
Published on:
20 Jul 2026 03:19 pm