Share Market News

Petrol Diesel Price Today: Lockdown 3 का शुरू हुआ Countdown, जानिए आपके शहर में कितने हुए दाम

- चारों मुख्य महानगरों में Petrol Diesel Price में नहीं हुआ कोई बदलाव- Lockdown के बाद हो सकता है पेट्रेल और डीजल की कीमत में बदलाव

2 min read
May 10, 2020
Petrol Diesel Price Today Delhi Kolkata Mumbai Chennai 10th May 2020

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमत ( Petrol Diesel Price Today ) में वैट बढऩे का दौर अभी खत्म नहीं हुआ है। देश के बड़े राज्यों के बाद छोटे राज्यों की ओर से भी पेट्रोल और डीजल के दाम ( Petrol Diesel Price ) पर वैट बढ़ाने की घोषणा शुरू कर दी है। उत्तराखंड की सरकार की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमत पर क्रमश: 2 और 1 रुपया प्रति लीटर वैट बढ़ाया है। जानकारों की मानें तो लॉकडाउन ( Coronavirus Lockdown ) खुलने से पहले पेट्रोल और डीजल के दाम में बदलाव देखने को नहीं मिलने वाला है। जानकारों की मानें तो 17 मई के बाद देश के कई बड़े राज्यों में लॉकडाउन को खोलने की संभावना दिखाई दे रही है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पहले ही कह चुके हैं कि अब लोगों को इस वायरस के साथ जीने और काम करने की आदत डालनी ही होगी। आइए आपको भी बताते हैं कि देश के प्रमुख महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में क्या हो गए हैं।

पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में किसी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिला है। आज आप शनिवार वाले दाम ही चुकाने होंगे। देश की राजधानी दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 71.26, 73.30, 76.31 और 75.54 रुपए प्रति लीटर पर हैं। कुछ दिन पहले दिल्ली, चेन्नई ने पेट्रोल के दाम पर वैट बढ़ाया था। करीब 50 दिनों के बाद पेट्रोल के दाम में किसी तरह का बदलाव देखने को मिला था।

डीजल के दाम भी स्थिर
वहीं बात डीजल की करें तो वो भी स्थिर ही दिखाई दे रहे हैं। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम शनिवार वाले ही चुकानें होंगे। देश की राजधानी दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम क्रमश: 69.39, 65.62, 66.21 और 68.22 रुपए प्रति लीटर पर हैं। दिल्ली सरकार ने डीजल की कीमत पर 13.25 फीसदी तक वैट बढ़ाया है, 7 रुपए की बढ़ोतरी के बाद सभी महानगरों के मुकाबले दिल्ली में डीजल सबसे महंगा हो गया है।

आपके शहर में आज इतने हैं पेट्रोल-डीजल के दाम
शहर पेट्रोल के दाम (रुपए प्रति लीटर में) डीजल के दाम (रुपए प्रति लीटर में)
दिल्ली 71.26 69.39
कोलकाता 73.30 65.62
मुंबई 76.31 66.21
चेन्नई 75.54 68.22
फरीदाबाद 71.41 63.37
गुरुग्राम 71.21 63.18
नोएडा 74.05 63.97
गाजियाबाद 73.92 63.84
लखनऊ 73.94 63.88
जयपुर 77.82 70.35
भोपाल 77.58 68.29
अहमदाबाद 67.16 65.19
रायपुर 70.40 67.56

Updated on:
10 May 2020 08:33 am
Published on:
10 May 2020 08:31 am
Also Read
View All