30 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Stock Market Today: बाजार में आज राहत के संकेत, 200 अंक बढ़कर ट्रेड कर रहा सेंसेक्स, जानिए कहां-कहां आई तेजी

Share Market on 30 September 2026: इस हफ्ते लगातार दो दिन गिरावट के साथ बंद होने के बाद आज बुधवार सुबह बाजार में खरीदारी देखने को मिली है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Pawan Jayaswal

•

Sep 30, 2026

Stock Market Today

शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली है। (PC: AI)

Indian Stock Market: 2 दिन की गिरावट के बाद आज बुधवार को शेयर बाजार में राहत मिलती दिख रही है। शुरुआती कारोबार में मार्केट में खरीदारी देखने को मिली है। हालांकि, बीएसई सेंसेक्स आज 88 अंक की मामूली गिरावट के साथ 72,441.15 पर खुला। लेकिन शुरुआती कारोबार में 9 बजकर 24 मिनट पर यह 0.26 फीसदी या 180 अंक की बढ़त के साथ 72,716 पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी-50 सुबह 9 बजकर 26 मिनट पर 0.08 फीसदी या 17.30 अंक की मामूली बढ़त के साथ 22,733 पर ट्रेड करता दिखा।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 19 शेयर शुरुआती कारोबार में हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे। वहीं, 11 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। सबसे अधिक तेजी टीसीएस में 2.40 फीसदी देखने को मिली। इसके अलावा, टेक महिंद्रा में 2.12 फीसदी, एचसीएल टेक में 1.81 फीसदी, इंडिगो में 1.38 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक में 1.17 फीसदी और कोटक महिंद्रा बैंक में 0.86 फीसदी की तेजी देखने को मिली। इससे इतर, अडानी पोर्ट्स में 1.83 फीसदी, सनफार्मा में 1.15 फीसदी, एचडीएफसी बैंक में 1.03 फीसदी, इटरनल में 0.69 फीसदी और एनटीपीसी में 0.66 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

IT और ऑटो सेक्टर में तेजी

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो शुरुआती कारोबार में सबसे अधिक तेजी निफ्टी मीडिया में 2.55 फीसदी और निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 2.46 फीसदी देखने को मिली। इसके अलावा, निफ्टी ऑटो में 1.02 फीसदी, निफ्टी आईटी में 1.80 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.33 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.43 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.75 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.29 फीसदी, निफ्टी केमिकल्स में 1.77 फीसदी और निफ्टी सीमेंट में 1.37 फीसदी की तेजी देखने को मिली। इससे इतर निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में सबसे अधिक 1.76 फीसदी की गिरावट दिखाई दी। इसके अलावा, निफ्टी फार्मा में 0.77 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.44 फीसदी और निफ्टी 500 हेल्थकेयर में 1.57 फीसदी की गिरावट दिखाई दी।

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी तेजी

कंपनीशेयर प्राइस (₹)प्रतिशत चेंज
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज2,078.402.26%
टेक महिंद्रा1,540.201.97%
आईसीआईसीआई बैंक1,314.501.73%
इंडिगो4,953.501.67%
कोल इंडिया430.601.32%
एचसीएल टेक्नोलॉजीज1,236.601.19%
मारुति सुजुकी11,999.001.03%
कोटक महिंद्रा बैंक410.051.00%
हिंदुस्तान यूनिलीवर1,881.200.93%
टीवीएस मोटर283.500.91%
रिलायंस इंडस्ट्रीज1,191.600.81%
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज219.240.77%
महिंद्रा एंड महिंद्रा2,970.000.75%
अल्ट्राटेक सीमेंट10,908.000.73%
एलएंडटी3,774.600.68%
ट्रेंट2,652.200.65%
सोर्स- एनएसई, समय- 9 बजकर 50 मिनट

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी गिरावट

कंपनीशेयर प्राइस (₹)प्रतिशत चेंज
अपोलो हॉस्पिटल्स8,215.50-5.12%
मैक्स हेल्थकेयर932.00-5.10%
बीएसई लिमिटेड3,109.00-2.84%
डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज1,227.30-1.97%
अडाणी पोर्ट्स1,787.30-1.90%
अडाणी एंटरप्राइजेज2,922.90-1.68%
सन फार्मास्युटिकल1,834.10-1.66%
एचडीएफसी बैंक711.75-1.52%
एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस1,709.20-1.49%
इटरनल323.60-1.30%
एचडीएफसी लाइफ518.50-0.96%
हिंडाल्को इंडस्ट्रीज946.20-0.94%
बजाज फाइनेंस964.70-0.93%
नेस्ले इंडिया1,335.30-0.77%
टाइटन4,640.00-0.75%
एनटीपीसी321.25-0.70%
सोर्स- एनएसई, समय- 9 बजकर 55 मिनट

कच्चे तेल में नरमी से रुकी मार्केट की गिरावट

कच्चे तेल की कीमतों में कुछ नरमी देखने को मिली है। जो ब्रेंट क्रूड 107 डॉलर के पार ट्रेड कर रहा था, वो अब 103 डॉलर के करीब आ गया है। कच्चे तेल में तेजी महंगाई को लेकर चिंता बढ़ाती है और भारतीय अर्थव्यवस्था पर दबाव डालती है। क्रूड ऑयल के नीचे आने पर शेयर बाजार में भी निवेशकों का कॉन्फिडेंस वापस आया है।

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)