1 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Stock Market: गिरावट के साथ खुला बाजार, ऑटो, सीमेंट और मेटल शेयरों में देखी जा रही बिकवाली, जानिए कहां आई खरीदारी

Share Market Today: शुरुआती कारोबार में निफ्टी ऑटो इंडेक्स 2.88 फीसदी, निफ्टी मेटल 1.03 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर 1.11 फीसदी और निफ्टी सीमेंट इंडेक्स 1.97 फीसदी की गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Pawan Jayaswal

•

Oct 01, 2026

Share Market Today

Share Market में गिरावट देखने को मिली है (PC: AI)

भारतीय शेयर बाजार आज गुरुवार को गिरावट के साथ खला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 288 अंक की गिरावट के साथ 72,192 पर खुला। सुबह 9 बजकर 25 मिनट पर यह 0.30 फीसदी या 220 अंक की गिरावट के साथ 72,255 पर ट्रेड करता दिखा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 8 शेयर हरे निशान पर और 22 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी-50 इस समय 0.35 फीसदी या 76.60 अंक की गिरावट के साथ 22,544 पर ट्रेड करता दिखा।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

ऑटो शेयरों में बड़ी गिरावट

शुरुआती कारोबार में ऑटो सेक्टर में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर निफ्टी ऑटो इंडेक्स 2.14 फीसदी की गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा। इसके अलावा, निफ्टी मीडिया 1.52 फीसदी, निफ्टी मेटल 1.04 फीसदी, निफ्टी सीमेंट 1.83 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी 0.54 फीसदी, निफ्टी फार्मा 0.28 फीसदी, निफ्टी रियल्टी 0.85 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स 0.47 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस 0.79 फीसदी और निफ्टी केमिकल्स 0.59 फीसदी की गिरावट के साथ ट्रेड करते दिखे। इससे इतर निफ्टी आईटी में 0.97 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.84 फीसदी और निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.09 फीसदी की तेजी देखने को मिली।

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी तेजी

कंपनी का नामशेयर प्राइस (₹)प्रतिशत चेंज
कोटक महिंद्रा बैंक432.603.74%
इंफोसिस1,008.301.43%
टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स961.051.22%
एचडीएफसी लाइफ527.451.20%
एचसीएल टेक्नोलॉजीज1,242.501.02%
एचडीएफसी बैंक715.300.93%
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS)2,066.500.78%
बीएसई लिमिटेड3,114.300.72%
एक्सिस बैंक1,233.700.63%
टाइटन4,606.500.43%
भारतीय स्टेट बैंक (SBI)963.400.41%
आईसीआईसीआई बैंक1,324.400.20%
टेक महिंद्रा1,526.600.17%
नेस्ले इंडिया1,311.700.13%
सिप्ला1,346.300.02%
सोर्स- एनएसई, समय- सुबह 9 बजकर 45 मिनट

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी गिरावट

कंपनी का नामशेयर प्राइस (₹)प्रतिशत चेंज
बजाज ऑटो10,226.00-5.96%
ग्रेसिम इंडस्ट्रीज2,979.70-2.68%
महिंद्रा एंड महिंद्रा2,878.40-2.43%
श्रीराम फाइनेंस962.10-2.10%
इटरनल313.35-2.08%
आयशर मोटर्स7,006.50-2.01%
अपोलो हॉस्पिटल्स8,002.50-2.00%
मारुति सुजुकी11,741.00-1.89%
अल्ट्राटेक सीमेंट10,755.00-1.83%
कोल इंडिया417.60-1.74%
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स279.30-1.48%
एनटीपीसी318.80-1.22%
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज214.33-1.18%
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL)383.70-1.18%
मैक्स हेल्थकेयर919.20-1.14%
एलएंडटी3,717.90-1.12%
जेएसडब्ल्यू स्टील1,239.90-1.08%
सोर्स- एनएसई, समय- सुबह 9 बजकर 50 मिनट

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)