Share Market News

लगातार पांचवें दिन Petrol और Diesel पर महंगाई जारी, 60 पैसे प्रति लीटर का हुआ इजाफा

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल हुआ 74 रुपए और डीजल 72 रुपए के पार पांच दिनों में 3 रुपए प्रति लीटर तक महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल

2 min read
Jun 11, 2020
petrol diesel price today delhi kolkata mumbai chennai 11th June 2020

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल के दाम ( Petrol Diesel Price Today ) में महंगाई का तड़का लगातार पांचवे दिन भी जारी रहा। देश के चारों महानगरों में 60 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली। इस इजाफे के साथ ही पांच दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमत ( Petrol Diesel Prices ) में करीब 3 रुपए प्रति लीटर तक का इजाफा हो चका है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम ( Petrol Price Today ) 74 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत ( Diesel Price Today ) 72 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच चुकी है। जबकि देश में सबसे ज्यादा डीजल के दाम ( Diesel Price Hike ) दिल्ली और पेट्रोल के दाम ( Petrol Price Hike ) मुंबई में है। आइए आपको भी बताते हैं कि देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम क्या हो गए हैं।

पेट्रोल की कीमत में इजाफा जारी
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में लगातार पांचवे दिन दिन इजाफा हुआ है। आईओसीएल के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 60 पैसे, कोलकाता में 59, मुंबई में 58 पैसे और चेन्नई में 53 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। जिसके बाद चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम क्रमश: 74 रुपए, 75.95 रुपए, 80.98 रुपए और 77.96 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

डीजल की कीमत में बढ़ोतरी
वहीं दूसरी ओर डीजल के दाम में भी लगातार चौथे दिने इजाफा जारी है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में डीजल के दाम में 60 पैसे, कोलकाता में 54 पैसे, मुंबई में 57 पैसे और चेन्नई तमें 51 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। जिसके बाद चारों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 72.22, 68.17 रुपए, 70.92 रुपए और 70.64 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए हैं।

पांच दिन में करीब 3 रुपए प्रति लीटर का हुआ इजाफा
आईओसीएल से मिले आंकड़ों के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में पांच दिनों में करीब 3 रुपए प्रति लीटर का इजाफा हो चुका है। पहले बात देश की राजधानी दिल्ली की करें तो पेट्रोल के दाम में 2.74 और डीजल में 2.84 रुपए का इजाफा हो चुका है। जबकि कोलकाता में पेट्रोल 2.67 रुपए और डीजल 2.65 रुपए प्रति लीटर का इजाफा हो चुका है। मुंबई में पेट्रोल 2.68 रुपए और डीजल 2.69 रुपए प्रति लीटर तक महंगा हुआ है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल 2.40 रुपए और डीजल 2.46 रुपए प्रति लीटर तक महंगा हुआ है।

Updated on:
11 Jun 2020 08:51 am
Published on:
11 Jun 2020 08:48 am
Also Read
View All