Share Market News

Petrol और Diesel के दाम में महंगाई जारी, जानिए आपके शहर में कितना महंगा हुआ Fuel

देश के चारों महानगरों में Petrol और Diesel Price में 50 से 59 पैसे तक का हुआ इजाफा 6 दिनों में Petrol And Diesel Price में हो चुकी है सवा तीन रुपए से ज्यादा की बढ़ोतरी

2 min read
Jun 12, 2020
petrol diesel price today delhi kolkata mumbai chennai 12th June 2020

नई दिल्ली। जैसा कि अनुमान लगाया जा रहा था कि देश में लॉकडाउन में राहत मिलने के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम ( Petrol And Diesel Price Today ) में 7 रुपए प्रति लीटर तक इजाफा किया जा सकंता है, उसका करीब 50 फीसदी ऑयल कंपनियों की ओर से मात्र 6 दिनों में वसूल लिया है। वास्तव में ऑयल कंपनियों और सरकार के बीच इस बारे में चर्चा हुई थी। सरकार की ओर से इस बात का भी दबाव बनाया गया था कि रोजाना 50 पैसे प्रति लीटर की जगह 20 से 30 पैसे प्रति लीटर का इजाफा कर पूरे महीने धीरे-धीरे बढ़ोतरी तक अपने नुकसान और इंटरनेशनल मार्केट के प्राइस रेश्यो को बराबर लेकर आए। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शुक्रवार को लगातार छठे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम ( Petrol Diesel Price ) मे 50 पैसे से लेकर 59 पैसे प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया है। जिसके बाद इस दौरान पेट्रोल और डीजल के दाम में सवा तीन रुपए से ज्यादा का इजाफा हो चुका है।

पेट्रोल की कीमत में इजाफा जारी
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत ( Petrol Price Today ) में 51 पैसे प्रति लीटर से लेकर 57 पैसे प्रति लीटर तक का इजाफा हुआ है। देश की राजधानी दिल्ली में सबसे ज्यादा 57 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद यहां पर पर दाम 74.57 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं कोलकाता 54 और मुंबई में 55 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिसके बाद दोनों महानगरों में पेट्रोल के दाम क्रमश: 76.48 और 81.53 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। चेन्नई में पेट्रोल के दाम में 51 पैसे प्रति लीटर का इजाफा होने के बाद दाम 78.47 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

डीजल के दाम में भी बढ़ोतरी
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम ( Diesel Price Today ) में 59 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी देखने को मिली है। सबसे ज्यादा दाम को देश की राजधानी दिल्ली में 59 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है। जिसके बाद यहां पर दाम 72.81 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं कोलकाता और मुंबई में डीजल के दाम में 53 और 56 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 68.70 और 71.48 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं डीजल के दाम में 50 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद यहां पर दाम 71.14 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

6 दिन में कितना महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल
आईओसीएल से मिले आंकड़ों के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में 6 दिनों में करीब 3 रुपए प्रति लीटर का इजाफा हो चुका है। पहले बात देश की राजधानी दिल्ली की करें तो पेट्रोल के दाम में 3.31 और डीजल में 3.43 रुपए का इजाफा हो चुका है। जबकि कोलकाता में पेट्रोल 3.21 रुपए और डीजल 3.18 रुपए प्रति लीटर का इजाफा हो चुका है। मुंबई में पेट्रोल 3.23 रुपए और डीजल 3.25 रुपए प्रति लीटर तक महंगा हुआ है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल 2.91 रुपए और डीजल 2.96 रुपए प्रति लीटर तक महंगा हुआ है।

Updated on:
12 Jun 2020 08:36 am
Published on:
12 Jun 2020 08:32 am
Also Read
View All