Share Market News

Petrol और Diesel की कीमत में लगातार दूसरे दिन गिरावट, जानिए आपके शहर में हुआ कितना सस्ता

लगातार दूसरे दिन पेट्रोल की कीमत में 17 पैसे और डीजल की कीमत में 22 पैसे प्रति लीटर की गिरावट क्रूड ऑयल की कीमत में गिरावट आने से सस्ता हो रहा है पेट्रोल और डीजल के दाम

2 min read
Sep 15, 2020
Petrol Diesel Price Today Delhi Kolkata Mumbai Chennai 15th Sept 2020

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमत ( Petrol Diesel Price Today ) में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली है। क्रूड ऑयल सस्ता होने का असर घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमत में साफ देखने को मिल रहा है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में 17 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखने को मिली है। जबकि डीजल 22 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। जानकारों की मानें तो क्रूड ऑयल की कीमत में गिरावट आने के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम कम हो रहे हैं। आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में और गिरावट देखने को मिल सकती है। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर पेट्रोल और डीजल की कीमत में कितने दाम कम हुए हैं।

पेट्रोल की कीमत में लगातार दूसरे दिन गिरावट
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में 17 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखने को मिली है। जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल की कीमत क्रमश: 81.55, 83.06, 88.21 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं चेन्नई में यह गिरावट 15 पैसे प्रति लीटर कम हुए हैं। उसके बाद यहां पर दाम 84.57 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

डीजल भी हुआ सस्ता
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत 21 पैसे प्रति लीटर से लेकर 24 पैसे प्रति लीटर तक कम हुए हैं। देश की राजधानी दिल्ली और कोलकाता में डीजल 22 पैसे प्रति लीटर तक सस्ता हुआ है। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल क्रमश: 72.56 और 76.06 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जबकि मुंबई में 24 पैसे और चेन्नई में 21 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद दाम क्रमश: 79.05 और 77.91 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

Published on:
15 Sept 2020 08:47 am
Also Read
View All