Share Market News

करीब 7 हफ्तों के बाद Delhi में Petrol हुआ महंगा, जानिए कितने हो गए हैं Diesel Price

दिल्ली समेत देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में 12 से 14 पैसे का इजाफा आखिरी बार देश के चारों महानगरों में 29 जून को हुई थी 5 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी डीजल की कीमत में देखने को नहीं मिली बढ़ोतरी, चारों महानगरों में नहीं हुआ कोर्द बदलाव

2 min read
Petrol Diesel Price Today
Petrol Diesel Price Today Delhi Kolkata Mumbai Chennai 16th Aug 2020

नई दिल्ली। देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम ( Petrol Price Today ) में करीब 7 हफ्तों के बाद पेट्रोल की कीमत में इजाफा ( Petrol Price Hike ) देखने को मिला है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम ( Petrol Price in Delhi ) में 14 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जबकि बाकी महानगरों में पेट्रोल की कीमत में 12 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है। पेट्रोल की कीमत में आखिरी बार 29 जून को 5 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला था। जबकि डीजल की कीमत ( Diesel Price Today ) में लगातार स्थिरता जारी है। आज भी डीजल की कीमत ( Diesel Price Unchanged ) में कोई बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली है। आइए आपको भी बताते हैं कि आज आपको पेट्रोल की कीमत में आपको कितने दाम चुकाने होंगें।

पेट्रोल की कीमत में इजाफा
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में 12 से 14 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 14 पैसे प्रति लीटर बढ़े हैं। जिसके बाद यहां पर दाम 80.57 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जबकि कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत में यह इजाफा 12 पैसे प्रति लीटर का देखने को मिला है। जिसके बाद तीनों महानगरों में पेट्रोल के दाम क्रमश: 82.17, 87.31 और 83.75 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। पेट्रोल की कीमत में आखिरी बार इजाफा 29 जून को देखने को मिला था। उस पेट्रोल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली थी।

डीजल की कीमत में नहीं हुआ बदलाव
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश के चारों महानगरों के लोगों को डीजल के दाम शनिवार चुकाने होंगे। पेट्रोल के मुकाबले तुलना करें तो डीजल के दाम में 29 जून के बाद लगातार बढ़ते रहे हैं। वैसे देश की राजधानी दिल्ली में डीजल के दाम में सरकार ने वैट में भी कटौती की है। जिसके बाद दाम 8 रुपए प्रति लीटर कम हो गए हैं। वैसे आज आपको देश के चारों महानगरों दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम क्रमश: 73.56, 77.06, 80.11 और 78.86 रुपए प्रति लीटर तक चुकाने होंगे।

Updated on:
16 Aug 2020 10:26 am
Published on:
16 Aug 2020 09:23 am
Also Read
View All
Vedanta Group के किस शेयर पर सबसे ज्यादा रहेगी बाजार की नजर, क्या कर्ज बढ़ाएगा चिंता? एक्सपर्ट्स से समझिए

IPO आने से पहले ही ग्रे मार्केट में 30% का मुनाफा, इस हफ्ते प्राइमरी मार्केट में मिलेंगे पैसा लगाने के 7 ऑप्शन, जानिए GMP

Stock Market Outlook: क्या टिकी रहेगी बाजार में बीते हफ्ते आई तेजी? US Fed से लेकर खाड़ी युद्ध तक ये 5 फैक्टर तय करेंगे मार्केट की दिशा

Post Office Vs Stock Market: पिछले 2 साल में पीपीएफ और सुकन्या समृद्धि जैसी स्कीम्स जितना रिटर्न भी नहीं दे पाया शेयर बाजार, देखिए ये आंकड़े

Multibagger Stock: सिर्फ 3 हफ्ते में 1 लाख के कर दिए 2 लाख, आज भी लगा अपर सर्किट, जानें Amrapali Industries का रेवेन्यू और मुनाफा