Share Market News

Petrol Diesel Price Today : पेट्रोल के दाम में गिरावट जारी, डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं

पेट्रोल के दाम में लगातार छठे दिन 6 पैसे प्रति कम हुए दाम लगातार आठ दिन से डीजल की कीमत में नहीं हुआ कोई बदलाव

2 min read
Petrol Diesel Price Today Delhi Kolkata Mumbai Chennai 17th Dec 2019

नई दिल्ली।पेट्रोल और डीजल के दाम ( Petrol Diesel price today ) में लगातार राहत देखने को मिल रही है। जहां पेट्रोल मामूली कटौती के साथ लगातार सस्ता हो रहा है। वहीं डीजल में स्थिरता रहने से लोगों की जेबों पर भार नहीं पड़ रहा है। बात आज की करें तो आईओसीएल ( IOCL ) से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम ( petrol price today ) में लगातार छठे दिन कटौती देखने को मिली है। यह कटौती 6 पैसे प्रति लीटर की हुई है। वहीं डीजल की कीमत ( Diesel Price Today ) में लगातार आठवें दिन कोई बदलाव नहीं हुआ है। जानकारों की मानें तो ऑयल कंपनियां 1 जनवरी से पहले देश के लोगों को राहत देने के मूड में हैं। इसका कारण है क्रूड ऑयल उत्पादक देशों का समूह ओपेक ( OPEC ) पहले ही घोषणा कर चुका है कि 1 जनवरी से 5 लाख टन बैरल क्रूड ऑयल का उत्पादन ( crude oil Production ) कम होगा। इससे पहले एक जनवरी 2019 को ओपेक देशों ने 12 लाख टन बैरल क्रूड ऑयल का उत्पादन कम किया था। जो अब बढ़कर 17 लाख टन बैरल हो गया है। यानि आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

पेट्रोल के दाम
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में लगातार छठे दिन कटौती देखने को मिली है। देश के चारों महानगरों में 6 पैसे प्रति लीटर की कटौती के बाद नई दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 74.63, 77.29 और 80.29 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं चेन्नई में पेट्रोल के दाम में 7 पैसे प्रति लीटर कम हुए हैं, जिसकी वजह से यहां पर पेट्रोल के दाम 77.58 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। 6 दिनों में पेट्रोल 37 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो चुका है।

डीजल की कीमत में नहीं हुआ कोई बदलाव
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 8 नवंबर को आखिरी बार डीजल के दाम में इजाफा देखने को मिला था। उस दिन देश के चारों महानगरों में 10 पैसे प्रति लीटर दाम बढ़े थे। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम क्रमश: 66.04, 68.45, 69.27 और 69.81 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।

Updated on:
17 Dec 2019 08:16 am
Published on:
17 Dec 2019 08:15 am
Also Read
View All