Share Market News

Diesel की कीमत में फिर आया उबाल, कितने हो गए हैं Petrol के दाम, जानिए यहां

Diesel Price में 15 पैसे प्रति लीटर से लेकर 17 पैसे तक का इजाफा 18 दिनों से Petrol Price में नहीं हुआ है किसी तरह का कोई बदलाव

2 min read
petrol
Petrol Diesel Price Today Delhi Kolkata Mumbai Chennai 17th July 2020

नई दिल्ली। देश में एक बार फिर से डीजल की कीमत में इजाफा ( Diesel Price Hike ) देखने को मिला है। वहीं दूसरी ओर पेट्रोल की कीमत ( Petrol Price ) में लगातार 18 दिनों से स्थिरता रखी गई है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत ( Diesel Price Today ) में 15 पैसे प्रति लीटर से लेकर 17 पैसे प्रति लीटर तक का इजाफा देखने को मिल चुका है। जुलाई के महीने में यह पांचवां मौका है, जब डीजल की कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिली है। मतलब साफ है कि देश में महंगाई चरम पर पहुंचने के आसार बढ़ गए हैं। आपको बता दें कि जून के महीने में डीजल की कीमत में 11 रुपए प्रति लीटर तक का इजाफा देखने को मिला था।

डीजल की कीमत में इजाफा
एक दिन की राहत के बाद देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में इजाफा देखने को मिला है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में जुलाई के महीने में पांचवीं बार इजाफा हुआ है। देश की राजधानी दिल्ली में डीजल की कीमत में 17 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है, जिसके बाद यहां पर दाम 81.35 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

वहीं कोलकाता और मुंबई में डीजल की कीमत में 16 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल की कीमत क्रमश: 76.49 और 79.56 रुपए प्रति लीटर हो गई है। चेन्नई में डीजल के दाम में 15 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है, यहां पर दाम 78.37 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महनगरों में पेट्रोल की कीमत में लगातार 16वें दिन कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। जबकि 29 जून को पेट्रोल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर की मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली थी। जिसके बाद देश देश की राजधानी दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 80.43 रुपए, 82.10 रुपए, 87.19 रुपए और 83.63 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।

Updated on:
17 Jul 2020 09:01 am
Published on:
17 Jul 2020 08:59 am