इन कंपनियों से मिलाया है हाथ
व्हील्सआई कंपनी की ओर से अपने इस प्रोजेक्ट के लिए एचपीसीएल, बीपीसीएल और रिलायंस से हाथ मिला लिया है। इन तीनों कंपनियों के करीब 750 पेट्रोल पंप ही जुड़े हैं। जो ट्रक मालिक इस सेवा का लाभ लेना चाहते हैं, उन्हें इस सेवा से जुड़े पेट्रोल पंपों की लिस्ट दी जाती है।ट्रक का ड्राइवर उस पंप पर जा कर डीजल भरवाता और पर्ची बनवाते समय अपना कोड बता ता है। इस वजह से उनकी सूचना कंपनी के सेंट्रल सर्वर में पहुंच जाती हैै, ताकि अगले की महीने कह पहली तारीख को कैश बैक दे दिया जाए।