
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगातार दूसरे दिन स्थिरता देखने को मिली है। आज यानी बुधवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में 16 मार्च वाले दाम ही लागू रहेंगे। उस दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में 16 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी। वहीं दूसरी ओर इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम 30 डॉलर बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में पेट्रोल और डीजल के दाम में और कटौती देखने को मिल सकती है।
पेट्रोल की कीमत में स्थिरता
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में लगातार दूसरे दिन स्थिरता देखने को मिल रही है। यानी आज भी पेट्रोल के दाम सोमवार वाले ही लागू रहेंगे। उस दिन पेट्रोल के दाम 16 से 17 पैसे प्रति लीटर तक की कटौती देखने को मिली थी। जिसके बाद देश के चारों महानगरों दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 69.59, 72.29, 75.30और 72.28 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में पेट्रोल की कीमत में और कटौती देखने को मिल सकती है।
डीजल की कीमत
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में लगातार दूसरे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ है। यानी 16 मार्च वाले दाम आज भी लागू रहेंगे। सोमवार को डीजल की कीमत में 15 पैसे से लेकर 16 पैसे प्रति लीटर तक की कटौती देखने को मिली थी। जिसके बाद देश के चारों महानगरों दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम क्रमश: 62.29, 64.62, 65.21और 65.71 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में डीजल के दाम में कटौती देखने को मिल सकती है।