Share Market News

तीन दिन के बाद सस्ता हुआ Petrol, Diesel की कीमत में लगातार गिरावट जारी

पेट्रोल की की कीमत में तीन दिन के बाद गिरावट, 8 पैसे प्रति लीटर हुआ सस्ता डीजल की कीमत में लगातार छठे दिन हुई कटौती, 15 पैसे प्रति लीटर हुआ सस्ता
2 min read
Petrol Diesel Price Today Delhi Kolkata Mumbai Chennai 22nd Sept 2020
Petrol Diesel Price Today Delhi Kolkata Mumbai Chennai 22nd Sept 2020

नई दिल्ली। आज तीन दिन के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमत ( Petrol Diesel Price Today ) में एक साथ गिरावट देखने को मिली है। पेट्रोल की कीमत में लगातार तीन दिनों तक स्थिरता के बाद गिरावट आई है। वहीं डीजल की कीमत में लगातार छठे दिन गिरावट देखने को मिली है। डीजल की कीमत में इस दौरान करीब डेढ़ रुपए तक सस्ता हो चुका है। जबकि पूरे सितंबर महीने में डीजल की कीमत में 2 रुपए से ज्यादा की कटौती देखने को मिल चुकी है। जानकारों की मानें तो आम लोगों को क्रूड ऑयल की कीमत में गिरावट का फायदा मिल रहा है। आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में कटौती देखने को मिल सकती है।

डीजल की कीमत में गिरावट
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में 13 पैसे प्रति लीटर से लेकर 15 पैसे प्रति लीटर तक की गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली में डीजल 15 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। जिससे यहां पर दाम 71.28 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जबकि कोलकाता और मुंबई में डीजल 14 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल की कीमत क्रमश: 74.80 और 77.73 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। चेन्नई में डीजल की कीमत में 13 पैसे प्रति ललीटर की गिरावट देखने को मिली है। जिसके बाद यहां पर दाम 76.72 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

पेट्रोल भी हुआ सस्ता
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में लगातार तीन दिन की स्थिरता के बाद गिरावट देखने को मिली है। देश की राजधानी दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल 8 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। जिसके बाद तीनों महानगरों में पेट्रोल 81.06, 82.59 और 87.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत में 7 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखने को मिली है, जिसके बाद दाम 84.14 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

सितंबर में कितना सस्ता हुआ फ्यूल
देश की राजधानी दिल्ली और बाकी महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में सितंबर के महीने में गिरावट देखने को मिली है। पहले बात डीजल की कीमत करें तो दिल्ली में 2.28 रुपए, कोलकाता में 2.26 रुपए, मुंबई में 2.38 रुपए और चेन्नई में 2.24 रुपए प्रति लीटर तक सस्ता हो चुका है। वहीं बात पेट्रोल की कीमत की करें तो दिल्ली में 0.97 रुपए, कोलकाता में 0.93 रुपए, मुंबई में 0.94 रुपए और चेन्नई में 0.86 रुपए दाम कम हो चुके हैं।

Updated on:
22 Sept 2020 08:11 am
Published on:
22 Sept 2020 07:56 am
Also Read
View All
Top Gainers & Losers on 20 Aug: बलरामपुर चीनी मिल्स, नेटवेब टेक और मुथूट फाइनेंस समेत इन शेयरों में आई 18% तक की तेजी, जानिए कौन से स्टॉक्स टूटे

Dwarikesh Sugar Industries Share Price 20 August: चीनी की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी से 13% तक उछले शुगर स्टॉक्स, जानिए क्या कह रहे एक्सपर्ट

Why Share Market Rise Today: IT और फाइनेंशियल शेयरों में खरीदारी से 600 पॉइंट चढ़ा सेंसेक्स, जानिए बाजार में इस तेजी के 5 बड़े कारण

Nifty 50 लगातार 7वें सेशन में लाल निशान पर हुआ बंद, अच्छे घरेलू संकेतों के बाद भी क्यों आ रही है गिरावट?

Shiprocket IPO Listing: 35% प्रीमियम पर लिस्टिंग के बाद आई अच्छी खरीदारी, करीब 9% उछल गया शेयर, जानिए क्या कह रहे एक्सपर्ट