
नई दिल्ली। गुरुवार यानी 26 दिसंबर को पेट्रोल और डीजल के दाम ( petrol Diesel price today ) में 18 दिनों के बाद एक साथ इजाफा देखने को मिला है। इससे पहले पेट्रोल के दाम में कटौती और डीजल की कीमत में स्थिरता देखने को मिली। उसके बाद डीजल के दाम में बढ़ोतरी और पेट्रोल के दाम में स्थिरता देखने को मिली है। आईओसीएल ( IOCL ) से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम ( petrol price today ) में 8 दिन की स्थिरता के बाद 5 पैसे प्रति लीटर की मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं डीजल की कीमत ( Diesel Price Today ) में एक दिन स्थिरता के बाद 10 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हो चुका है। इस इजाफे के बाद देश की राजधानी दिल्ली में डीजल के दाम 67 रुपए प्रति के पार चले गए हैं। 8 दिन में डीजल के दाम में 1 रुपए से ज्यादा का इजाफा हो चुका है।
पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है। जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली और कोलकाता में दाम क्रमश: 74.68 और 77.34 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम में 6 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। जिसके बाद दोनों महानगरों में दात क्रमश: 80.34 और 77.64 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आपको बता दें कि आखिरी बार पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी 8 जनवरी में देखने को मिली थी।
डीजल की कीमत भी इजाफा
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में 10 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली और कोलकाता में डीजल के दाम क्रमश: 67.09 और 69.50 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम में 11 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिसके बाद दोनों महानगरों में दाम क्रमश: 70.39 और 70.93 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आपको बता दें कि मंगलवार को डीजल के दाम में स्थिरता देखने को मिली थी। उससे पहले 6 दिनों तक इजाफा देखने को मिला था। यानी आठ दिनों में डीजल के दाम में एक रुपया प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है।