21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Petrol Diesel Price Today : 6 दिन बाद डीजल की महंगाई पर लगा ब्रेक, पेट्रोल के दाम भी स्थिर

95 पैसे प्रति लीटर महंगा होने के बाद डीजल के दाम स्थिर पेट्रोल के दाम में 18 दिसंबर से देखी जा रही है स्थिरता
2 min read
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Dec 25, 2019

Petrol Diesel Price.png

नई दिल्ली। करीब 6 दिनों के बाद डीजल की महंगाई पर ब्रेक लग गया है। आईओसीएल ( IOCL ) से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम ( petrol Diesel price today ) में स्थिरता देखने को मिली है। डीजल के दाम ( Diesel Price Today ) में 6 दिन के बाद स्थिरता आई है। वहीं पेट्रोल के दाम ( petrol price today ) में लगातार 8 वें दिन स्थिरता है। जानकारों की मानें तो यह स्थिरता अस्थाई है। मौजूदा समय में ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम ( Brent Crude Oil Price ) करीब 67 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच चुके हैं। आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ेंः-पीएनबी में एक और घोटाला आया सामने, मारुति के पूर्व एमडी पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

6 दिन के बाद डीजल के दाम स्थिर
बुधवार को डीजल के दाम में लगातार छह दिनों की बढ़ोतरी पर ब्रेक लगा और दाम स्थिर रहे। इससे पहले डीजल के दाम में 95 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है। मंगलवार को देश के चारों महानगरों नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। जिसके बाद चारों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 66.99, 69.40, 70.28 और 70.82 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जानकारों की मानें तो आज 5 पैसे की मामूली बढ़ोतरी बीते दिनों क्रूड ऑयल हल्का रहने से हुई है। आने वाले दिनों में डीजल में और इजाफा होने की उम्मीद नजर आ रही है।

यह भी पढ़ेंः-एक और मामले में मलविंदर सिंह की औपचारिक गिरफ्तारी, रेलिगेयर ने लगाया गंभीर आरोप

लगातार 8वें दिन पेट्रोल के दाम स्थिर
वहीं दूसरी ओर पेट्रोल के दाम में 8 दिन से कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार 17 दिसंबर को पेट्रोल के दाम में कटौती देखने को मिली थी। 12 दिसंबर से लेकर 17 दिसंबर तक पेट्रोल के दाम में लगातार कटौती हुई। इस दौरान 37 पैसे प्रति लीटर पेट्रोज सस्ता हुआ। मौजूदा समय में देश के चारों महानगरों नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 74.63, 77.29 80.29 और 77.58 रुपए प्रति लीटर बने हुए हैं।