तीन गारंटर कंपनियों के नाम भी शामिल
प्राथमिकी में कहा गया, "बैंक ने 17 अक्टूबर, 2019 को अपनी शिकायत में उन पांच आरोपी व्यक्तियों के नामों का उल्लेख किया है जिनमें से तीन कंपनियां गारंटर हैं, जिनका नाम है खट्टर ऑटो इंडिया, कार्नेशन रियल्टी और कार्नेशन इंश्योरेंस ब्रोकिंग कंपनी है। हालांकि, जांच के दौरान गारंटरों के बैंक के साथ धोखाधड़ी करने की बात प्रकाश में नहीं आई, जिससे उनका नाम प्राथमिकी में नहीं है।"