Share Market News

कोरोना वायरस के दौर में पहली बार सस्ता हुआ डीजल, जानिए कितने हो गए हैं दाम

देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में 15 पैसे से लेकर 17 पैसे प्रति लीटर की गिरावट 24 मार्च को लॉकडाउन के बाद देश में पहली बार ऑयल कंपनियों ने डीजल को किया सस्ता

2 min read
Sep 03, 2020
Petrol Diesel Price Today Delhi Kolkata Mumbai Chennai 3rd Sept 2020

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के दौर में पेट्रोल और डीजल के दाम ( Petrol Diesel Price Today ) या तो स्थिर रहे या फिर महंगे हुए। इस दौरान आम लोगों के पेट्रोल और डीजल की कीमत के सस्ता होने की खबर के लिए तरस गए थे, लेकिन अनलॉक 4 का दौर शुरू होते ही डीजल की कीमत ( Diesel Price Today ) में कटौती देखने को मिली। डीजल के दाम में करीब 32 दिनों से किसी तरह की हरकत देखने को नहीं मिल रही थी। अब ऑयल कंपनियों ने देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में 15 पैसे प्रति लीटर से लेकर 17 पैसे प्रति लीटर तक कीमत को कम किया है। जबकि पेट्रोल की कीमत में लगातार दूसरे दिन स्थिर रखा गया है।

डीजल हुआ सस्ता
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में कोरोना वायरस काल में पहली बार डीजल सस्ता हुआ है। देश की राजधानी दिल्ली और कोलकाता में डीजल की कीमत में 16 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। वहीं मुंबई में 17 पैसे और चेन्नई में 15 पैसे प्रति लीटर डीजल सस्ता हुआ है। जिसके बाद चारों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 73.40 रुपए, 76.90 रुपए, 79.94 रुपए और 78.71 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। 24 मार्च में पूरे देश में विधिवत रूप से लॉकडाउन लागू किया गया था। जून के बाद से देश में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की गई। इस दौरान डीजल पहली बार सस्ता हुआ है।

पेट्रोल के दाम स्थिर
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में लगातार दूसरे दिन स्थिरता देखने को मिली हैै। आखिरी बार पेट्रोल की कीमत में 1 सितंबर को पेट्रोल की कीमत में 5 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला था। जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 82.08 रुपए, 83.57 रुपए और 88.73 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। वहीं दूसरी ओर चेन्नई की कीमत में 4 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी, जिसके बाद दाम 85.04 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।

Published on:
03 Sept 2020 08:10 am
Also Read
View All