Share Market News

Petrol Diesel Price Today : 6 दिन के बाद पेट्रोल और डीजल की महंगाई पर लगा ब्रेक, जानिए आज के दाम

6 दिन से पेट्रोल डीजल के दाम में लगातार देखने को मिल रही थी बढ़ोतरी इस दौरान पेट्रोल पर 60 पैसे और डीजल में 80 पैसे प्रति तक बढ़े चुके हैं दाम

2 min read
Jan 08, 2020
Petrol Diesel Price Today Delhi Kolkata Mumbai Chennai 8th Jan 2020

नई दिल्ली। एक जनवरी 2020 के बाद आज दूसरा दिन है जब पेट्रोल और डीजल के दाम ( petrol Diesel price today ) में राहत देखने को मिली है। आईओसीएल ( IOCL ) से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। यानी देश के चारों महानगरों में मंगलवार दाम ही लागू रहेंगे। आपको बता दें कि दो जनवरी से लेकर 7 जनवरी तक के बीच में पेट्रोल के दाम ( petrol price today ) में 60 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है। जबकि डीजल के दाम ( Diesel Price Today ) में 80 पैसे प्रति लीटर से ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली है। आइए आपको भी बताते हैं कि आज आपको अपने महानगर में कितने दाम चुकाने होंगे...

पेट्रोल की कीमत में नहीं हुआ बदलाव
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में आज कोई बदलाव नहीं हुआ। यानी देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम मंगलवार वाले ही लागू रहेंगे। आपको बता दें कि मंगलवार को पेट्रोल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला था। जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली समेत कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 75.74, 78.33, 81.33 और 78.69 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। 2 जनवरी से लेकर 7 जनवरी तक लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही थी। इस दौरान पेट्रोल देश की राजधानी दिल्ली में 60 पैसे प्रति लीटर महंगा हो चुका था।

डीजल के दाम स्थिर
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में भी स्थिरता देखने को मिली है। यानी बुधवार को मंगलवार वाले दाम ही लागू रहेंगे। जबकि मंगलवार को डीजल के दाम में 11 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ था। जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में डीजल के दाम क्रमश: 68.79, 71.15 और 72.69 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। वहीं मुंबई में डीजल के दाम में 12 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ था। जिसके बाद यहां पर दाम 72.14 रुपए प्रति लीटर हुए थे। आपको बता दें कि लगातार 6 दिनों के इजाफा के बाद डीजल के दाम में राहत देखने को मिली है। इस दौरान देश की राजधानी दिल्ली में 80 पैसे प्रति लीटर से ज्यादा महंगा हो चुका है।

Published on:
08 Jan 2020 07:49 am
Also Read
View All