Share Market News

आसमान की ओर ताकता पेट्रोल का दाम, डीजल की कीमत पर ब्रेक

लगातार तीसरे दिन पेट्रोल की कीमत में हुआ इजाफा पेट्रोल की कीमत में 14 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी 3 दिन में 50 पैसे प्रति लीटर तक महंगा हुआ पेट्रोल डीजल कीमत में लगातार चौथे दिन कोई बदलाव नहीं

2 min read
Petrol Diesel Price Today

नई दिल्ली।पेट्रोल के दाम ( petrol price ) ने एक्सेलरेटर पर पांव दबा दिया है। लगातार तीसरे दिन पेट्रोल की कीमत में इजाफा ( petrol price hike ) हो चुका है। तीन दिनों में पेट्रोल करीब 50 पैसे प्रति लीटर तक महंगा हो चुका है। वहीं बात बीते 10 दिनों की करें तो सवा रुपए प्रति लीटर तक पेट्रोल महंगा हो गया है। बीच में एक पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला था। बात शनिवार की करें तो आईओसीएल ( IOCL ) से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में 14 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। वहीं डीजल की कीमत ( diesel price ) में लगातार चौथे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ है। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में पेट्रोल की कीमत में और भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इसका कारण क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी को माना जा रहा है।

पेट्रोल की कीमत में इजाफा
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में लगातार तीसरे दिन बढ़ोतरी देखने को मिली है। यह बढ़ोतरी शनिवार को 14 पैसे प्रति लीटर की हुई है। जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली, कोलकाता और मुबई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 73.77, 76.47 और 79.44 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं चेन्नई में यह इजाफा 15 पैसे प्रति लीटर का हुआ है। जिसके बाद यहां पर दाम 76.68 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आपको बता दें कि गुरुवार को पेट्रोल की कीमत में 18 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ था।

लगातार चौथे दिन पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम में लगातार चौथे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ है। आखिरी बार मंगलवार को डीजल के दाम में 6 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम क्रमश: 65.79, 68.20, 69.01 और 69.54 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। डीजल के दाम में यह लगातार चौथे दिन कटौती हुई थी। वैसे जानकारों का कहना है कि जल्द ही डीजल की कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

9 में इतना महंगा हो गया है पेट्रोल
9 दिनों में पेट्रोल की कीमत में महंगाई देखने को मिली है। खास बात तो ये है कि शनिवार तक 9 दिनों में पेट्रोल के दाम में औसतन 1.17 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है। आईओसीएल से मिले आंकड़ों की मानें तो नई दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 1.17 रुपए प्रति लीटर का इजाफा हो चुका है। वहीं कोलकाता में दाम 1.15 रुपए प्रति लीटर बढ़ चुके हैं। मुंबई में भी 1.16 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल मंहगा हो चुका है। वहीं चेन्नई में सबसे अधिक 1.20 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।

Updated on:
16 Nov 2019 11:28 am
Published on:
16 Nov 2019 11:27 am
Also Read
View All