Share Market News

लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ डीजल, पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं

डीजल के दाम को 7 पैसे प्रति लीटर किया गया सस्ता, शुक्रवार को 10 पैसे हुए थे कम लगातार चौथे दिन रहे पेट्रोल के दाम स्थिर, कम हो सकती हैं कीमतें
2 min read
Petrol Price
पेट्रोलियम कम्पनियों का तेल निकाल रहा चुनाव, पांच महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचा क्रूड ऑयल

नई दिल्ली। ऑयल कंपनियों ने डीजल के दाम में लगातार दूसरे दिन गिरावट कर लोगों को महंगाई से राहत देने की कोशिश की है। वहीं पेट्रोल के दाम लगातार चौथे दिन स्थिर रखे गए हैं। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम में 7 पैसे प्रति लीटर कम हुए हैं। वहीं पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। खास बात तो ये है कि डीजल के दाम में दो दिनों में 17 पैसे प्रति लीटर कम किए जा चुके हैं। जानकारों की मानें तो डीजल के दाम में कटौती होना देश के लिए अच्छी खबर है। ताकि महंगाई कम हो सके। आइए आपको भी बताते हैं कि डीजल में इस कटौती के बाद आपको पेट्रोल डीजल के दाम में कितने रुपए चुकाने होंगे।

डीजल के दाम में 7 पैसे प्रति लीटर की कटौती
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम में 7 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद देश के चारों महानगरों नई दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में डीजल के दाम क्रमश: 66.24, 68.60 और 69.43 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं चेन्नई में डीजल के दाम में 8 पैसे प्रति लीटर की कटौटी के बाद दाम 69.96 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जानकारों की मानें तो डीजल के दाम में आने वाले दिनों में और भी कटौती देखने को मिल सकती है।

पेट्रोल की कीमत में स्थिरता
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में लगातार चौथे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ है। यानी देश के चारों महानगरों में वो ही दाम लागू रहेंगे जो मंगलवार को लागू थे। आपको बता दें कि मंगलवार को पेट्रोल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी। जिसके बाद देश के चारों महानगरों नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई औैर चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 73.27, 75.92, 78.88 और 76.09 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। आने वाले दिनों में पेट्रोल के दाम में और भी कटौती देखने को मिल सकती है।

Updated on:
19 Oct 2019 08:40 am
Published on:
19 Oct 2019 08:09 am