कुछ ऐसे रहे आंकड़े
देश की सबसे बड़ी कंपनी आरआईएल का दूसरी तिमाही में मुनाफा 18.30 फीसदी बढ़कर 11,262 करोड़ रुपए हुआ। इस दौरान कंपनी की आमदनी 1.63 लाख करोड़ रुपए हो गई। जबकि पिछली तिमाही में रिलायंस का मुनाफा 10,104 करोड़ रुपए था। वहीं कंपनी के एबिटडा में 4 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है, जो 22,315 करोड़ रुपए से बढ़कर 22,152 करोड़ रुपए पर पहुंचा है। इसके अलावा मार्जिन्स में अच्छी बढ़त देखने को मिली है। जो 13.60 फीसदी से बढ़कर 14.91 फीसदी हो गई है।