सेक्टोरल इंडेक्स में बढ़त
बात सेक्टोरल इंडेक्स की करें तो कैपिटल गुड्स और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स ने तिहरे शतक के साथ अपनी पारी समाप्त की। दोनों क्रमश: 371.25 और 360.66 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुए हैं। वहीं ऑटो सेक्टर दोहरे शतक से चूका और 175.42 अंकों पर बंद हुआ। वहीं बैंक निफ्टी और बैंक एक्सचेंज क्रमश: 132.05 और 130.25 अंकों की बढ़त पर बंद हुआ। मेटल 163.48, पीएसयू 148.27, तेल और गैस 159.10, हेल्थकेयर 127.70 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुए। आईटी शतक के नजदीक आकर चूक गया और 99.79 अंकों की बढ़त पर बंद हुआ। एफएमसीजी 73.88 और टेक 29.89 अंकों पर बंद हुआ।