Share Market News

Petrol Diesel Price Today : देश में पेट्रोल की कीमत 80 रुपए प्रति लीटर पार, डीजल के दाम में स्थिरता जारी

करीब 40 दिन के बाद Petrol Price ने छुआ 80 रुपए का आंकड़ा 15 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद मुंबई में पेट्रोल 80 रुपए हुआ Diesel Price में लगातार तीसरे दिन कोई बदलाव देखने को नहीं मिला

2 min read
Petrol Diesel Price Today Delhi Mumbai Kolkata Chennai 22nd Nov 2019

नई दिल्ली। दो दिनों की स्थिरता के बाद आज देश के चारों प्रमुख महानगरों में पेट्रोल की कीमत ( petrol price Today ) में इजाफा देखने को मिला है। जिसके बाद देश में एक बार फिर से पेट्रोल के दाम 80 रुपए प्रति लीटर को पार कर गए हैं। आज पेट्रोल की कीमत में 15 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिसकी वजह से मुंबई में पेट्रोल की कीमत 80 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा हो गए हैं। वहीं बाकी महानगरों में पेट्रोल के दाम 80 रुपए से नीचे हैं। वहीं डीजल की कीमत ( diesel price Today ) की बात करें तो लगातार तीसरे दिन कीमतों में स्थिरता देखने को मिली है। आपको बता दें कि पेट्रोल की कीमत में इस महीने करीब दो रुपए प्रति लीटर बढ़ चुके हैं। आने वाले दिनों में इसमें और भी इजाफा देखने को मिल सकता है।

80 रुपए प्रति लीटर क्रॉस हुआ पेट्रोल
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में 15 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। जिसके बाद देश के प्रमुख महानगर मुंबई में पेट्रोल के दाम 80.01 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। देश में पेट्रोल ने 80 रुपए प्रति लीटर का आंकड़ा करीब 40 दिन के बाद छुआ है। आखिरी बार 3 अक्टूबर को पेट्रोल के दाम 80 रुपए प्रति लीटर के आसपास थे। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 74.35 रुपए और कोलकाता में 77.04 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं चेन्नई पेट्रोल की कीमत में 16 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। जिसके बाद यहां पर दाम 77.29 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

लगातार तीसरे दिन डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं
भले ही देश में पेट्रोल की कीमत में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा हो, लेकिन डीजल के दाम में बढ़ोतरी थमी हुई है। नवंबर के महीने में अधिकतर दिन डीजल की कीमतों में स्थिरता देखने को ही मिली है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में लगातार तीसरे दिन डीजल के दाम में स्थिरता है। आखिरी बार मंगलवार को डीजल की कीमत में 5 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ था। इस बढ़ोतरी के बाद देश के चारों महानगरों दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम क्रमश: 65.84, 68.25, 69.06 और 69.59 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।

दो रुपए प्रति लीटर के करीब हो चुका है इजाफा
इस महीने पेट्रोल की कीमत में करीब दो रुपए प्रति लीटर का इजाफा हो चुका है। आज की बढ़ोतरी के बाद देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में औसतन 1.75 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है। जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 1.75 रुपए प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। वहीं कोलकाता में 1.72 रुपए प्रति लीटर तक दाम बढ़ चुके हैं। मुंबई में पेट्रोल 1.73 रुपए प्रति लीटर मंहगा हुआ है। चेन्नई में सबसे ज्यादा 1.79 रुपए प्रति लीटर दाम बढ़े हैं।

Updated on:
22 Nov 2019 09:39 am
Published on:
22 Nov 2019 07:38 am
Also Read
View All