डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं
देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की तरह लगातार दूसरे दिन डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आखिरी बार मंगलवार को डीजल की कीमत में 5 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ था। इस बढ़ोतरी के बाद देश के चारों महानगरों दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम क्रमश: 65.84, 68.25, 69.06 और 69.59 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। आपको बता दें कि मंगलवार से पहले डीजल के दाम में लगातार एक सप्ताह तक दाम स्थिर रहे थे।