8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीकी फैसले के बाद कच्चे तेल के दाम टूटे, इतना सस्ता होगा पेट्रोल और डीजल

ब्याज दरों में कटौती के बाद कच्चे तेल में आई एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट 64.33 डॉलर प्रति बैरल पर आया ब्रेंट क्रूड, निवेशकों का टूटा मनोबल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 1 Aug 2019, 2:12 PM IST

Crude Oil Price

नई दिल्ली।अमरीकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के फैसले के बाद कच्चे तेल के दाम में गिरावट आई है। अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार में कच्चे तेल के भाव में गुरुवार को एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। अंतर्राष्ट्रीय बाजार से मिले कमजोर संकेतों से घरेलू वायदा बाजार पर भी कच्चे तेल के दाम 4,000 रुपए प्रति बैरल के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे आ गए। कच्चे तेल के दाम में नरमी आने से एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दाम में वृद्धि की संभावनाओं पर ब्रेक लग गया है। वहीं दूसरी ओर अमरीकी एजेंसी एनर्जी इन्फोरमेशन एडमिनिस्ट्रेशन की बुधवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, अमरीका में कच्चे तेल का भंडार पिछले सप्ताह तकरीबन 85 लाख बैरल घट गया।

यह भी पढ़ेंः- टैक्स कलेक्शन कम होने से पहली तिमाही में राजकोषीय घाटा हुअा 4.32 लाख करोड़ रुपए

4 हजार प्रति बैरल से नीचे आया क्रूड
कमोडिटी बाजार विश्लेषकों के अनुसार, फेड के फैसले से निवेशकों का मनोबल टूटा है और अमेरिका-चीन व्यापारिक वार्ता बेनतीजा रहने से कच्चे तेल की मांग में सुस्ती रहने की संभावना बनी हुई है। सुबह 11.23 बजे मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर कच्चे तेल के अगस्त अनुबंध में 33 रुपए यानी 0.82 फीसदी की कमजोरी के साथ 3,999 रुपए प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था, जबकि इससे पहले भाव 3,997 रुपये प्रति बैरल तक गिरा।

यह भी पढ़ेंः- Petrol Diesel Price Today: 6 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल की कीमत में कोर्इ बदलाव नहीं

एक फीसदी से ज्यादा टूटा कच्चा तेल
इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज यानी आईसीई पर ब्रेंट क्रूड के अक्टूबर अनुबंध में गुरुवार को 1.11 फीसदी की गिरावट के साथ 64.33 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था। वहीं, न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज यानी नायमैक्स पर अमरीकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट यानी डब्ल्यूटीआई 1.33 फीसदी की गिरावट के साथ 57.88 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ था।

यह भी पढ़ेंः- घर की रसोर्इ को बड़ी राहत, बिना सब्सिडी गैस सिलेंडर हुआ 63 रुपए सस्ता

क्या कहते हैं एक्सपर्ट
एंजेल ब्रोकिंग के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट अनुज गुप्ता ने कहा, "जैसी उम्मीद की जा रही थी, उसी अनुरूप फेड ने बुधवार को ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की कटौती की। मगर, फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने आगे ब्याज दरों में कटौती की संभावनाओं से इनकार किया है जिससे निवेशकों का मनोबल टूटा है।" उन्होंने कहा कि इससे पहले अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव दूर करने की दिशा में बुधवार को दोनों देशों के वातार्कारों के बीच हुई बातचीत से भी कोई ठोस नतीजा निकल कर नहीं आया। इसलिए अमेरिका में कच्चे तेल का भंडार घटने के बावजूद तेल के दाम में नरमी का रुख बना हुआ है।

यह भी पढ़ेंः- फेड रिजर्व के ब्याज कटौती के बाद भारतीय शेयर बाजार धड़ाम, सेंसक्स में 225 अकों की गिरावट

इतना सस्ता हो जाएगा पेट्रोल और डीजल
कच्चे तेल में आई कटौती की वजह से स्थानीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमत में कटौती देखने को मिल सकती है। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में शेयर बाजार में पेट्रोल और डीजल के दाम में 2 से 3 रुपए प्रति लीटर की कटौती देखने को मिल सकती है। आपको बता दें कि बीते एक सप्ताी में पेट्रोल के दाम में 50 पैसे प्रति लीटर से ज्यादा की कटौती हो चुकी है।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.