Share Market News

लगातार 37 दिन, पेट्रोल-डीजल पर ‘अच्छे दिन’, दो रुपए तक कम हो चुके हैं दाम

बुधवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में नहीं हुआ बदलाव एक अक्टूबर से पेट्रोल और डीजल के दाम में नहीं हुआ इजाफा

2 min read
Nov 06, 2019
petrol price

नई दिल्ली। लगातार 37 दिन हो चुके हैं। पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई इजाफा नहीं हुआ है। खास बात तो ये है कि इस दौरान पेट्रोल और डीजल के दाम में 2 रुपए प्रति लीटर तक की कटौती हो चुकी है। बात बुधवार यानी 6 नवंबर 2019 की करें तो पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई इजाफा नहीं हुआ है। डीजल की कीमत में यह लगातार तीसरा दिन है जब डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जबकि पेट्रोल की कीमत में लगातार दूसरे दिन कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर आज आपको पेट्रोल और डीजल के कितने दाम चुकाने होंगे।

पेट्रोल की कीमत में लगातार दूसरे दिन कोई बदलाव नहीं
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बुधवार को भी देश के चारों महानगरों के लोगों को सोमवार वाले ही दाम चुकाने होंगे। सोमवार को कीमतों में कटौती होने के बाद देश की राजधानी नई दिल्ली समेत कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत क्रमश: 72.60, 75.32, 78.28 और 75.45 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आपको बता दें कि सोमवार तक पेट्रोल के दाम में लगातार पांच दिन कटौती देखने को मिली थी।

डीजल के दाम भी स्थिर
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम में लगातार तीसरे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ है। यानी देश के चारों महानगरों के लोगों को रविवार वाले दाम ही चुकाने होंगे। जबकि रविवार को कटौती होने के बाद नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम क्रमश: 65.75, 68.16, 68.96 और 69.50 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। आपको बता दें कि रविवार तक डीजल के दाम में लगातार कटौती देखने को मिल रही थी।

37 दिन पेट्रोल और डीजल पर अच्छे दिन
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में एक अक्टूबर से लेकर 6 नवंबर तक पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई इजाफा नहीं हुआ है। इन 37 दिनों में पेट्रोल के दाम की बात करें तो एक अक्टूबर को देश की राजधानी दिल्ली पेट्रोल के दाम 74.61 रुपए प्रति लीटर थे। 6 नवंबर को पेट्रोल के दाम 72.60 रुपए प्रति लीटर थे। यानी इस बीच दिल्ली में पेट्रोल के दाम 2.01 रुपए प्रति लीटर कम हो चुके हैं। वहीं दूसरी ओर डीजल की बात करें तो एक अक्टूबर को डीजल के दाम 67.49 रुपए प्रति लीटर थे। जबकि 6 नवंबर को डीजल के दाम 65.75 रुपए प्रति लीटर हो चुके हैं। इस बीच डीजल के दाम में 1.74 रुपए प्रति लीटर कम हो चुके हैं।

Published on:
06 Nov 2019 08:25 am
Also Read
View All
Vedanta Group के किस शेयर पर सबसे ज्यादा रहेगी बाजार की नजर, क्या कर्ज बढ़ाएगा चिंता? एक्सपर्ट्स से समझिए

IPO आने से पहले ही ग्रे मार्केट में 30% का मुनाफा, इस हफ्ते प्राइमरी मार्केट में मिलेंगे पैसा लगाने के 7 ऑप्शन, जानिए GMP

Stock Market Outlook: क्या टिकी रहेगी बाजार में बीते हफ्ते आई तेजी? US Fed से लेकर खाड़ी युद्ध तक ये 5 फैक्टर तय करेंगे मार्केट की दिशा

Post Office Vs Stock Market: पिछले 2 साल में पीपीएफ और सुकन्या समृद्धि जैसी स्कीम्स जितना रिटर्न भी नहीं दे पाया शेयर बाजार, देखिए ये आंकड़े

Multibagger Stock: सिर्फ 3 हफ्ते में 1 लाख के कर दिए 2 लाख, आज भी लगा अपर सर्किट, जानें Amrapali Industries का रेवेन्यू और मुनाफा