Petrol Diesel Price Today: गुरुवार को पेट्रोल के दाम (Petrol Price) में 7 पैसे और डीजल की कीमत (Diesel Price) में 5 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया है।
नई दिल्ली। आज पेट्रोल और डीजल के दाम ( Petrol diesel price Today ) में इजाफा हुआ है। आईओसीएल ( IOCL ) से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल की कीमत ( petrol price ) में 7 पैसे और डीजल के दाम ( Diesel price ) में 5 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। खास बात ये कि बुधवार को पेट्रोल और डीजल की कीमत में स्थिरता देखने को मिली थी। जबकि उससे पहले दो दिनों तक पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिली थी। आइए आपको भी बताते हैं कि आज आपको पेट्रोल और डीजल के दाम कितने चुकाने होंगे...
पेट्रोल की कीमत में 7 पैसे प्रति लीटर का इजाफा
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम में 7 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 70.12, 72.38, 75.82 और 72.84 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आपको बता दें कि बुधवार को पेट्रोल के दाम स्थिर थे।
डीजल की कीमत में 5 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में डीजल की कीमत में 5 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में डीजल के दाम क्रमश: 63.95, 65.87 और 67.64 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं मुंबई में डीजल की कीमत में 6 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। जिसके बाद यहां पर डीजल के दाम 67.05 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।
Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्ट्री, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट, म्युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.