इवेंटब्राइट के कोफाउंडर व सीईओ से बात करते हुए बिल गेट्स ने कहा, "सॉफ्टवेयर की दुनिया में, खासतौर से प्लेटफॉर्म के क्षेत्र में जो जीत जाता है, पूरे बाजार पर उसका ही कब्जा हो जाता है। इसलिए मैं मानता हूं कि मेरी सबसे बड़ी गलती है कि मैंने एंड्रॉयड डेवलप करने के लिए गूगल को मौका दे दिया।" गूगल ने साल 2005 में एंड्रॉयड को 5 करोड़ डॉलर में खरीदा था। मौजदा समय में यह दुनिया का सबसे अधिक पॉपुलर ऑपरेटिंग सिस्टम है।