इसी प्रकार 100-200, 200-300, 300-400 और 400 से अधिक क्युबिक मीटर के अन्य स्लॉट की दरों में भी इजाफा करने का प्रस्ताव दिया गया है। इस दौरान पाकिस्तानी पेट्रोलियम डिविजन ने फर्टीलाइजर, पावर, सीमेंट, जीरो रेटेड इंडस्टी, सीएनजी और अन्य कॉमर्शियल कार्यों के लिए इस्तेमाल होने वाले गैस की दरों में भी 31 फीसदी का इजाफा करने का भी प्रस्ताव दिया है। द डॉन ने अपने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि यदि इस प्रस्ताव को मान लिया जाता है तो बिना किसी बदलाव के लागू कर दिया जाता है तो इससे पाकिस्तान आवाम पर कुल 175 अरब रुपये का असर पड़ेगा।