अब्दुल शेख ने कहा था कि पाकिस्तान को बजट सपोर्ट के तौर पर एडीबी से 3.4 अरब डॉलर की रकम मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह रकम एक प्रोग्राम के तहत पाकिस्तान को मिलेगी। पाकिस्तानी आर्थिक सलाहकार के इस दावे के बाद इस्लामाबाद स्थित एडीबी कार्यालत ने गत रविवार को ही इस संबंध में बयान जारी करते हुए इसका खंडन कर दिया। अपने बयान में एडीबी ने कहा कि पाकिस्तान सरकार से कर्ज को लेकर उसकी बात तो हुई है, लेकिन इस पर अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। पाकिस्तान एडीबी के निदेशक शिओहोंग यांग ने कहा, "यह बातचीत अभी चल रही है। अगर कर्ज पर कोई फैसला होता है तो इसे लेकर बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक होगी।"