Share Market News

108 रुपए लीटर होने के बाद भी भारत से सस्ता है पाकिस्तान में पेट्रोल

पाकिस्तान में पेट्रोल के दाम में हुई 9.42 रुपए की बढ़ोतरी पाकिस्तान में डीजल के दाम में हुआ 4.89 रुपए की इजाफा भारत का रुपया पाकिस्तानी रुपए के मुकाबले हैं दोगुना नई दिल्ली में पेट्रोल के दाम हैं 73 रुपए प्रति लीटर
2 min read
• •
Updated: 6 May 2019, 5:12 PM IST
Petrol diesel price
108 रुपए लीटर होने के बाद भी भारत से सस्ता है पाकिस्तान में पेट्रोल

नई दिल्ली।पाकिस्तान में पेट्रोल, डीजल और मिट्टी का तेल ( केरोसिन ) की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है। पाकिस्तान की आर्थिक समन्वय समिति ( ईसीसी ) ने पेट्रोल की कीमतों में 9.42 रुपए और डीजल में 4.89 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की घोषणा की है। जिसके बाद पाकिस्तान में पेट्रोल के दाम 108 रुपए प्रति पहुंच गए हैं। उसके बाद भी पाकिस्तान में पेट्रोल के दाम भारत के मुकाबले करीब 19 रुपए सस्ता है। आपको बता दें कि आज नई दिल्ली में पेट्रोल के दाम 73 रुपए प्रति लीटर हैं। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर पाकिस्तान में पेट्रोल के दाम 108 रुपए होने के बाद भी भारत के मुकाबले सस्ता कैसे हैं?

पाकिस्तान में पेट्रोल और डीज के दाम में बढ़ोतरी
पाकिस्तान में पेट्रोल के दाम में 9.42 रुपए बढ़ोतरी के चलते एक लीटर पेट्रोल की कीमत 99 रुपए से बढ़कर 108 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है। डीजल की कीमत में 4.89 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी लाइट स्पीड डीजल 80.54 रुपए और हाई स्पीड डीजल 117.43 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसके साथ ही केरोसिन के दामों में 7.46 रुपए प्रति लीटर तक की वृद्धि को मंजूरी दी गई है। केरोसिन के दाम 89.31 रुपए प्रति लीटर हैं।

भारत में पेट्रोल, डीजल और केरोसिन के दाम
अगर बात भारत की राजधानी नई दिल्ली की करें तो आज यानी 6 मई 2019 को पेट्रोल के दाम 73 रुपए प्रति लीटर है। वहीं डीजल की कीमत 66.66 रुपए प्रति लीटर है। नई दिल्ली केरोसिन फ्री सिटी के रूप में घोषित हो चुकी है। ऐसे में मुंबई में 31.39 रुपए प्रति लीटर दाम केरोसिन के हैं। भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम में रोजाना बदलाव देखने को मिलता है। जबकि केरोसिन ऑयल के दाम में महीने या दो महीने एक बार बदलाव होता है।

पाकिस्तान से महंगा है भारत में पेट्रोल और डीजल
पाकिस्तान और भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इतना फर्क होने के बाद भी हम आपको ऐसा क्यों कह रहे हैं कि भारत में पाकिस्तान के मुकाबले पेट्रोल और डीजल महंगा है। इसका कारण ये है कि पाकिस्तानी रुपए की वैल्यू काफी नीचे आ चुकी है। ऐसे में भारतीय रुपया पाकिस्तानी रुपए के मुकबाले दोगुना मजबूत है। ऐसे में पाकिस्तान के पेट्रोल की कीमत को हम भारतीय रुपए में तौलकर देखे तो मात्र 54 रुपए प्रति लीटर होगा। वहीं पाकिस्तानी डीजल की भारत में कीमत 59 रुपए प्रति लीटर है। यानी भारतीय लोगों को मिलने वाले डीजल से करीब 7 से 8 रुपए प्रति लीटर सस्ती।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Updated on:
6 May 2019, 5:12 PM IST
Published on: