3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 363 अंक और निफ्टी 114 अंकों के नुकसान के साथ बंद

सेंसेक्स 362.92 अंकों की गिरावट के साथ 38600.34 अंकों पर बंद निफ्टी 114.00 अंकों की गिरावट के साथ 11598.25 अंकों पर आकर बंद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 6 May 2019, 4:11 PM IST

Share Market

Sensex, Nifty down as global market fall due to Corona havoc in Europe

नई दिल्ली। यस बैंक और टाटा मोटर्स जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में गिरावट की वजह आज शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। वहीं दूसरी ओर चीन और अमरीका के बीच ट्रेड वॉर की स्थिति ने भी मार्केट को कमजोर किया है। आज सेंसेक्स में 363 अंकों की गिरावट देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर निफ्टी 50 में भी 114 अंक की गिरावट आई। अगर बात स्मॉलकैप और मिडकैप कंपनियों की करें तो दोनों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है।

यह भी पढ़ेंः-ट्रंप के बयान से लुढ़का कच्चा तेल, 70 डॉलर के नीचे आया ब्रेंट क्रूड

सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट
आज शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ है। बांबे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 362.92 अंकों की गिरावट के साथ 38600.34 अंकों पर बंद हुआ है। वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक निफ्टी 114.00 अंकों की गिरावट के साथ 11598.25 अंकों पर आकर बंद हुआ है। बीएसई मिडकैप और बीएसई स्मॉलकैप दोनों काफी बिकवाली देखने को मिली है। बीएसई स्मॉलकैप 132.07 और बीएसई मिडकैप 123.10 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए हैं।

यह भी पढ़ेंः-वित्त वर्ष 2020 में 13.40 लाख करोड़ तक का हो सकता है जीएसटी कलेक्शन

बैंकिंग और कंज्यूमर ड्यूरेबल में बड़ी गिरावट
सेक्टोरियन इंडेक्स की बात करें तो सभी सेक्टर धराशायी हो रखे हैं। कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर की बात करें तो 670.17 अंकों की गिरावट देखने को मिली है। वहीं बैंकिंग सेक्टर के तहत बीएसई एक्सचेंज 308.46 और बैंक निफ्टी 346.05 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। ऑटो सेक्टर 268.13, मेटल 239.92 और कैपिटल गुड्स सेक्टर में 209.61 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। गैस और ऑयल सेक्टर 22.62 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ है।

यह भी पढ़ेंः-टीम इंडिया की बदौलत स्टार इंडिया वर्ल्ड कप में कमाएगा एक हजार करोड़ रुपए

बढ़त और गिरावट वाले शेयर
पहले बात गिरावट वाले शेयरों की करें तो यस बैंक और टाटा मोटर्स में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। जहां यस बैंक में 5.06 फीसदी और टाटा मोटर्स के शेयरों में 4.46 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं जी लिमिटेड के शेयर 6.42 और टाइटन के शेयरों में 5.47 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं बढ़त वाले शेयरों में बीपीसीएल के शेयरों में 2.42 फीसदी, टीसीएस 1.09 फीसदी, बजाज फिनवर्स 0.79 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.