3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वित्त वर्ष 2020 में 13.40 लाख करोड़ तक का हो सकता है जीएसटी कलेक्शन

जीएसटी कलेक्शन पर रिसर्च व रेटिंग कंपनी केयर रेटिंग्स का अनुमान इस साल अप्रैल में जीएसटी कलेक्शन 1,13,865 करोड़ रुपए का हुआ
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 6 May 2019, 12:59 PM IST

GST collection

वित्त वर्ष 2020 में 13.40 लाख करोड़ तक का हो सकता है जीएसटी कलेक्शन

नई दिल्ली। रिसर्च व रेटिंग कंपनी केयर रेटिंग्स का अनुमान है कि चालू वित्त वर्ष 2019-20 में जीएसटी राजस्व संग्रह 12.60 लाख करोड़ से लेकर 13.40 लाख करोड़ तक हो सकता है और औसत मासिक संग्रह 1.05-1.12 लाख करोड़ रह सकता है।

यह भी पढ़ेंः-ट्रंप के बयान से लुढ़का कच्चा तेल, 70 डॉलर के नीचे आया ब्रेंट क्रूड

रेटिंग कंपनी ने अप्रत्यक्ष कर के आंकड़ों के अपने विश्लेषण में कहा कि जीएसटी संग्रह अप्रैल में हालांकि सबसे ज्यादा हुआ है लेकिन यह वित्त वर्ष 2019-20 के मासिक लक्ष्य से कम है।

यह भी पढ़ेंः-आरबीआई की दूसरी दिवालिया लिस्ट, 20 महीने बाद केवल तीन कंपनियों की ही पूरी हो सकी दिवालिया प्रक्रिया

रेटिंग एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा, "सरकार को चालू वित्त वर्ष में अपने राजकोषीय लक्ष्य को बनाए रखने के लिए जीएसटी संग्रह में निरंतरता सुनिश्चित करनी होगी क्योंकि जीएसटी के लागू होने के बाद से संग्रह में अस्थिरता बनी रही है।"

यह भी पढ़ेंः- डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को दी धमकी, अब से 200 अरब डॉलर के इंपोर्ट पर लगेगा 25 फीसदी शुल्क

अप्रैल में जीएसटी संग्रह पिछले साल की समान अवधि से 10.5 फीसदी बढ़कर 1,13,865 करोड़ रुपए हो गया, जोकि अब तक की सबसे ज्यादा संग्रह की गई रकम है। जीएसटी एक जुलाई 2017 में लागू हुई थी।

यह भी पढ़ेंः-380 अंक लुढ़ककर खुला सेंसेक्स, अमरीका-चीन के बीच तनाव ने बिगाड़ी शेयर बाजार की चाल

वित्त वर्ष 2018-19 में औसत मासिक जीएसटी संग्रह 98,114 करोड़ रुपये रहा जोकि वित्त वर्ष 2017-18 के औसत संग्रह से 9.2 फीसदी अधिक है।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.