3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

380 अंक लुढ़ककर खुला सेंसेक्स, अमरीका-चीन के बीच तनाव ने बिगाड़ी शेयर बाजार की चाल

निफ्टी 50 112 अंक लुढ़ककर 11,600 के स्तर पर खुला। एशियाई बाजारों में भी गिरावट का दौर। सभी सेक्टोरियल इंडेक्स में दिख रही बिकवाली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 6 May 2019, 10:17 AM IST

Share Market

380 अंक लुढ़ककर खुला सेंसेक्स, अमरीका-चीन के बीच तनाव ने बिगाड़ी शेयर बाजार की चाल

नई दिल्ली। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 380 अंक लुढ़ककर 38,582 के स्तर पर खुला। जबकि, निफ्टी 50 भी 112 अंकों की गिरावट के साथ 11,600 के स्तर पर खुला। दिन के शुरुआती कारोबार के दौरान एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, मारुति सुजुकी, आरआईएल, टाइटन, यस बैंक, टाटा स्टील, वेदांता, टाटा मोटर्स, हिंडाल्को, इन्फोसिस, इंडियाबुल्स हाउसिंग और एचयूएल के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं, बढ़त के साथ कारोबार करने वाले शेयरो में बीपीसीएल, पावर ग्रिड, एशियन पेन्ट्स और आयशर मोटर्स के शेयर्स शामिल रहे।


मिडकैप व स्मॉलकैप इंडेक्स में भी बिकवाली

मिडकैप व स्मॉलकैप इंडेक्स में भी बिकवाली देखने को मिल रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 37 अंक लुढ़ककर 14,510 के स्तर पर कारोबार कर रहा। वहीं, बीएसई का मिडकैप इंडेक्स भी 55 अंकों की गिरावट के साथ 14,727 के स्तर पर कारोबार करते हुए नजर आए। सीएनएक्स मिडकैप इंडेक्स 57 अंक लुढ़ककर 17,407 के स्तर पर कारोबार करते हुए दिखाई दिया।


सभी सेक्टोरियल इंडेक्स लाल निशान पर

सेक्टोरियल इंडेक्स में भी आईटी सेक्टर को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। इनमें ऑटो, इन्फ्रा, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, एफएमसीजी, फार्मा, मेटल, पीएसयू, टेक, एनर्जी, एंटरटेनमेंट और ऑयल एंड गैस सेक्टर्स में बिकवाली देखने को मिल रही है। सबसे अधिक गिरावट वाले सेक्टर्स की बात करें तो इनमें ऑटो, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और मेटल सेक्टर्स शामिल हैं। बैंक निफ्टी पर नजर डालें तो इसमें भी 255 अंकों की भारी गिरावट देखने को मिल रही है। बैंक निफ्टी 29,698 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।


7 पैसे कमजोर होकर खुला रुपया

डॉलर के मुकाबले रुपया भी 7 पैसे लुढ़ककर 69.29 के स्तर पर खुला। इसके पहले शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 69.22 के स्तर पर खुला था।


एशियाई बाजारों में भी गिरावट का दौर

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन एशिया बाजारों की शुरुआत एक बार फिर गिरावट के साथ हुई है। साथी कच्चे तेल के भाव में शुरुआती कारोबार के दौरान नरमी देखने को मिल रही है। एसीजीएक्स निफ्टी में सुबह के दौरान गिरावट का दौर देखने को मिला। भारत के लिए ब्रॉडर मार्केट इंडेक्स में 53 अंक यानी .45 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। गौरतलब है कि बीते दिन यान रविवार को अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर 200 अरब डॉलर का आयात शुल्क बढ़ाने की बात की है। ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों में व्यापार वार्ता की रफ्तार धीमी है। आगमी बुधवार को ही चीनी प्रतिनिधि वॉशिंगटन पहुंचने वाले हैं।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें Patrika Hindi News App.