Share Market News

Reliance ने शुरू की ‘डिजिटल इंडिया सेल’, बंपर ऑफर के साथ मिलेगा शानदार कैशबैक

रिलायंस हमेशा ही अपने ग्रहाकों के लिए कुछ खास लेकर आता हैं। ऐसे में मॉनसून हंगामा ऑफर के बाद एक बार फिर जियो धमाका ऑफर लेकर आ गया हैं।

2 min read
Reliance ने शुरू की 'डिजिटल इंडिया सेल', बंपर ऑफर के साथ मिलेगा शानदार कैशबैक

नई दिल्ली।रिलायंस हमेशा ही अपने ग्राहकों के लिए कुछ खास लेकर आता हैं। ऐसे में मॉनसून हंगामा ऑफर के बाद एक बार फिर जियो धमाका ऑफर लेकर आ गया हैं। रिलायंस की 'डिजिटल इंडिया सेल' शुरु हो चुकी है। इसमें कंपनी कई आकर्षक ऑफर लाई है। इतना ही नहीं रिलायंस अपने ग्राहकों को उत्‍पादों पर छूट के साथ 10% कैशबैक भी देगा। कैशबैक ऑफर सभी क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर उपलब्‍ध हैं। यह ऑफर रिलायंस डिजिटल के देशभर में उपलब्‍ध सभी स्‍टोरों पर मिलेगा।

आज से शुरु हुई सेल

11 अगस्त यानी आज से शुरु हो चुकी है Reliance Digital की digital india sale सेल। सेल में 200 ब्रैंड्स के 4000 से अधिक प्रॉड्क्ट्स शामिल हैं।सेल में हर तरह के इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स पर छूट दी जा रही है। ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart , Amazon की फ्रीडम सेल को देखते हुए रिलायंस ने भी अपनी सेल शुरू कर दी है।आप यहां से खासकर एलईडी, एलसीडी, होम थियेटर, डिजिटल कैमरा, मोबाइल फोन और उससे जुड़ी एसेसरीज़ खरीद सकते हैं।इन सभी पर आपको खास ऑफर मिलेगें।

TV से लेकर वाशिंग मशीन तक सभी पर है खास ऑफर

रिलायंस डिजिटल सबसे आकर्षक ऑफर HD LED TV पर दे रहा हैं। रिलायंस HD LED TV सिर्फ 10990 रुपए में दे रहा है।ऐसे ही आकर्षक ऑफर रिलायंस लैपटॉप पर भी दे रहा हैं। इनके साथ फ्रीबी मसलन ऑल इन वन प्रिंटर एंड साउंड बार भी ऑफर में हैं। रेफ्रिजरेटर की शुरुआती कीमत 11490 रुपए से शुरू है।वाशिंग मशीन सिर्फ 10490 रुपए से शुरू है।


खरीदारी पर मिलेगा कैशबैक

रिलायंस की सेल में एचडीएफसी, सिटी बैंक, आईसीआईसीआई, कोटक महिंद्रा जैसे बड़े बैंकों के कार्ड से पेमेंट करने पर 10% का कैशबैक मिल रहा है। यह सेल वेबसाइट के साथ-साथ देश के 800 शहरों में स्थित रिलायंस डिजिटल स्टोर्स और माई जियो स्टोर्स पर आयोजित की जा रही है। रिलायंस डिजिटल स्टोर में आम आदमी की जरुरत के सभी इलेक्ट्रॉनिक सामान मिलते हैं। यहां पर आपको ना सिर्फ आकर्षक ऑफर मिलने वाले है बल्कि यहां पर आपको देश और विदेशी की कुल 200 कंपनियों के 4000 से ज्यादा प्रोडक्ट मिलेगें।

ये भी पढ़ें

रियल जरी पर पांच और अन्य पर 12 प्रतिशत जीएसटी
Updated on:
12 Aug 2018 10:45 am
Published on:
12 Aug 2018 10:27 am
Also Read
View All