Share Market News

RIL Saudi Aramco Deal की वजह से रिलायंस के शेयरों में इस सप्ताह 6 फीसदी का इजाफा

भारतीय बाजारों में इस सप्ताह 4 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। बीते तीन दिनों की तेजी की बात करें तो आरआईएल स्टॉक में 6 फीसदी से ज्यादा का इजाफा देखने को मिल रहा है। आरआईएल वर्तमान में 2,029 रुपये पर कारोबार कर रहा है, जो 23 अप्रैल को बंद हुए 1,904 रुपए पर था।
2 min read
Apr 29, 2021
RIL Saudi Aranco Deal up over 6 percent in Reliance shares this week
RIL Saudi Aranco Deal up over 6 percent in Reliance shares this week

नई दिल्ली। इस सप्ताह रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। जिसका असर पूरे शेयर बाजार में देखने को मिल रही है। जब-जब भी रिलायंस के शेयरों में हलचल देखने को मिलती है, तब-तब शेयर बाजार भी हिलता है। आंकड़ों के अनुसार भारतीय बाजारों में इस सप्ताह 4 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। बीते तीन दिनों की तेजी की बात करें तो आरआईएल स्टॉक में 6 फीसदी से ज्यादा का इजाफा देखने को मिल रहा है। आरआईएल वर्तमान में 2,029 रुपये पर कारोबार कर रहा है, जो 23 अप्रैल को बंद हुए 1,904 रुपए पर था।

क्यों देखने को मिल रही है तेजी?
लंदन के फाइनेंशियल टाइम्स की 28 अप्रैल की रिपोर्ट के अनुसार आरआईएल और सऊदी अरामको ने आरआईएल के तेल और पेट्रोकेमिकल रिफाइनिंग आर्म में 20 फीसदी की हिस्सेदारी की बिक्री पर लगातार बातचीत हो रही है। रिपोर्ट के अनुसार यह डील कैश और शेयर्स दोनों में देखने को मिल सकती है। विदेशी फर्म जेफरीज के अनुसार रिलायंस का शेयर 2,600 रुपए के आसपास पहुंच सकता है। जेफरीज का कहना है कि हिस्सेदारी की बिक्री से कंपनी के कार्बन पदचिह्न को कम करने, कर्ज को कम करने और आरआईएल के ऊर्जा संतुलन के पहले चरण को पूरा करने में मदद मिलेगी।

क्या रिलायंस के शेयर में देखने को मिलेगी बड़ी तेजी?
पिछले छह महीनों में आरआईएल के स्टॉक में उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिलता रहा है। 30 अक्टूबर, 2020 को कंपनी का शेयर 2,054.5 रुपए पर बंद हुआ था। क्या यह छोटी रैली एक संकेत है कि आरआईएल में आने वाले दिनों में बड़ी तेजी देखने को मिल सकती है। आपको बता दें कि कि रिलायंस का शेयर मौजूदा समय में 1.51 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है।

Updated on:
29 Apr 2021 01:54 pm
Published on:
29 Apr 2021 01:52 pm
Also Read
View All
Bank of Maharashtra Share Price 26th August: सरकारी बैंकों के शेयर में आई 6% तक की तेजी, एक्सपर्ट्स ने बताए चार कारण, लेकिन कह दी सावधान रहने की बात

Stock Market Holiday: राखी पर खुलेगा या बंद रहेगा शेयर बाजार, क्या MCX पर होगी ट्रेडिंग? जानिए छुट्टी है या नहीं

FACT Share Price 25th August: दोस्त रूस ने दिया सप्लाई का भरोसा तो 15% तक उछल गए फर्टिलाइजर कंपनियों के शेयर

Bajaj Hindusthan Sugar Share 24th August: सरकार ने चीनी के स्टॉक पर लिमिट लगाई तो 12% तक उछल गए शुगर कंपनियों के शेयर, कई स्टॉक्स 52 वीक हाई पर पहुंचे

Vishal Mega Mart Share Price 24th August: CEO की दोबारा नियुक्ति के बाद शेयर में 11% से ज्यादा का उछाल, जानिए ब्रोकरेज फर्म ने क्या दिया टार्गेट प्राइस