Share Market News

नकली एडवाइजरी से रूपए जुटाने वालों पर SEBI सख्त, लगाया 3 साल का बैन

निवेशकों ( investors ) से सब्सक्रिप्शन फीस के नाम पर 'अवैध रूप से पैसों की वसूली' करने के लिए 2 लोगों पर 3 साल का प्रतिबंध लगा दिया है।
2 min read
Jul 23, 2020
sebi ban
sebi ban

नई दिल्ली: सेबी ने घरेलू पूंजी बाजार से 2 लोगों को निवेशकों ( investors ) से सब्सक्रिप्शन फीस के नाम पर 'अवैध रूप से पैसों की वसूली' करने के लिए 3 साल का प्रतिबंध लगा दिया है। इन लोगों पर निवेशकों को असामान्य रिटर्न हासिल करने के झूठे सपने दिखा कर रकम ऐंठने का आरोप है।

ऋषभ जैन, उबैदुर रहमान और जी कादर हुसैन एक नॉन रजिस्टर्ड firm के माध्यम से सेबी के नियमों का उल्लंघन करते हुए एडवाइजरी कारोबार कर रहे थे । सेबी ( SEBI ) ने इन लोगों को नोटिस भेजकर नामजद किया है। उबैदुर रहमान की मौत हो चुकी है, मगर सेबी ( Securities Exchange Board Of India ) ने बाकी दोनों लोगों और उनके कानूनी प्रतिनिधियों को निवेशकों का पैसा लौटाने का आदेश दिया है।

सेबी ( SEBI ) ने इस आदेश को देते हुए इन दोनों की तीन साल तक जब तक वे निवेशकों का सारा पैसा लौटे दें । इन लोगों पर 3 साल के लिए बैन ( BAN FOR 3 YEARS ) लगाया है। सेबी को ऐसी कई वेबसाइटों के खिलाफ शिकायत मिली है, जो पंजीकरण के बिना ही निवेश सलाह ( INVESTMENT ) का काम कर रही हैं। इन लोगों ने लोगों को झूठे रिटर्न का झांसा देकर पैसा जुटाया और बाद में लोगों के फोन उठाना फभी बंद कर दिया।

सब्सक्रिप्शन ( Subscription ) शुरू होने के बाद वे कुछ दिन तो निवेशकों को स्टॉक टिप्स देते थे, मगर बाद में उन्हें टिप्स देना और उनके फोन उठाना ही बंद कर देते थे। आपको जानकर हैरानी होगी सब्सक्रिप्शन फीस के नाम पर इन दोनों लोगों ने 10 करोड़ रुपये से अधिक की रकम वसूली। इन्होने ये पैसा सीधे बैंक अकाउंट ( Bank Account ) के माध्यम से लिया गया है।

Published on:
23 Jul 2020 06:11 pm
Also Read
View All
SEBI New Rule: डीमैट अकाउंट में नॉमिनी देना 1 सितंबर से जरूरी, अगर आप नॉमिनी नहीं चाहते तो क्या करना होगा?

Dhoot Transmission IPO: कंपनी ने एंकर निवेशकों से जुटाए 918 करोड़ रुपये, ग्रे मार्केट में दिख रहा 28% का मुनाफा, जानिए ब्रोकरेज फर्म्स की राय

Multibagger Stock: 5 दिन में 68% और 1 महीने में 102% का रिटर्न, Ujaas Energy के शेयर में भारी तेजी देख एक्सचेंज ने मांग लिया जवाब

Titan Q1 Results: 63% बढ़कर 1777 करोड़ रुपये रहा टाइटन का मुनाफा, ज्वेलरी से लेकर घड़ियों और आईवियर तक हर कारोबार में हुई ग्रोथ, जानें शेयर का हाल

Ixigo Share Price 7th August: रिकॉर्ड मुनाफे के बावजूद 13% गिरकर क्यों बंद हुआ शेयर? जानिए ब्रोकरेज फर्म्स ने क्या दिए टार्गेट प्राइस