24 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Share Market Today: भारी गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 600 पॉइंट टूटा, जानिए कहां आई सबसे अधिक बिकवाली

Why Share Market Fall Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 600 अंक से अधिक की गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखाई दिया।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Sep 24, 2026

Why share market fall today

Share Market में गिरावट देखने को मिली है। (PC: AI)

Stock Market Today 24th September 2026: भारतीय शेयर बाजार आज जबरदस्त गिरावट के साथ खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज गुरुवार को 556 अंक की गिरावट के साथ 74,272 पर खुला। शुरुआती कारोबार में 9 बजकर 20 मिनट पर यह 0.84 फीसदी या 626 अंक की गिरावट के साथ 74192 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 25 शेयर लाल निशान पर और 5 शेयर हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 9 बजकर 30 मिनट पर 0.84 फीसदी या 194 अंक की गिरावट के साथ 23,254 पर ट्रेड करता दिखा।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेंसेक्स पैक के शेयरों की बात करें, तो सबसे अधिक गिरावट बजाज फाइनेंस में 4.74 फीसदी देखने को मिली। इसके अलावा, एक्सिस बैंक में 3.65 फीसदी, बजाज फिनसर्व में 3.58 फीसदी, कोटक बैंक में 1.77 फीसदी और इंडिगो में 1.63 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। इससे इतर टेक महिंद्रा, सनफार्मा और एचसीएल टेक के शेयर हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे।

फाइनेंशियल शेयरों में सबसे अधिक गिरावट

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो आज फाइनेंशियल शेयरों में सबसे अधिक गिरावट दर्ज हुई है। सुबह 9 बजकर 35 मिनट पर निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेस एक्स- बैंक 2.47 फीसदी पर ट्रेड करता दिखा। इसके अलावा, निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेस में 2.35 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेस 25/50 में 1.45 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 0.66 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.59 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 1.73 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.82 फीसदी और निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.58 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी सबसे अधिक गिरावट

कंपनी का नामशेयर प्राइस (₹)प्रतिशत चेंज
एचडीएफसी लाइफ515.50-8.19%
बजाज फाइनेंस1,000.20-4.12%
एक्सिस बैंक1,198.40-3.60%
बजाज फिनसर्व1,791.80-2.96%
कोटक महिंद्रा बैंक405.00-2.00%
इंडिगो4,958.00-1.40%
हिंडाल्को इंडस्ट्रीज990.20-1.35%
एचडीएफसी बैंक728.00-1.25%
एशियन पेंट्स2,427.40-1.12%
मैक्स हेल्थकेयर1,049.10-1.02%
लार्सन एंड टुब्रो3,890.30-1.01%
अडानी पोर्ट्स1,789.70-0.97%
अडानी एंटरप्राइजेज2,967.80-0.85%
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज230.23-0.83%
ग्रेसिम इंडस्ट्रीज3,162.50-0.82%
सोर्स-एनएसई, समय- सुबह 9 बजकर 40 मिनट

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी तेजी

कंपनी का नामशेयर प्राइस (₹)प्रतिशत चेंज
एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस1,782.10+1.26%
टेक महिंद्रा1,566.20+0.59%
आईसीआईसीआई बैंक1,345.40+0.40%
टाटा स्टील191.48+0.35%
सन फार्मास्युटिकल्स1,871.00+0.32%
एचसीएल टेक्नोलॉजीज1,259.40+0.21%
अल्ट्राटेक सीमेंट11,167.00+0.11%
टाइटन कंपनी4,885.00+0.10%
एनटीपीसी326.30+0.09%
सोर्स-एनएसई, समय- सुबह 9 बजकर 40 मिनट

क्यों आई बाजार में आज गिरावट?

कच्चे तेल की कीमतों के वापस 100 डॉलर से ऊपर पहुंचने और हाई यूएस बॉन्ड यील्ड्स के चलते शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड आज 102 डॉलर से ऊपर ट्रेड करता दिखा है। इससे महंगाई और भारत के आयत बिल को लेकर चिंता बढ़ गई है। जबकि 10 साल की ट्रेजरी यील्ड उछलकर 5.11 फीसदी पर जा पहुंची है। इससे दुनियाभर के शेयर बाजारों पर दबाव बना है। इंश्योरेंस सेक्टर के नियामक इरडा ने डिस्ट्रीब्यूशन रेगुलेशंस और EoM लिमिट्स पर 2 पार्ट का कंसल्टेशन पेपर जारी किया है। इससे इंश्योरेंस शेयरों पर दबाव बना है।

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)