Share Market News

थोक महंगाई आंकड़ों के कारण दिन की ऊंचाई से 474 अंक डूबा Sensex, रिकॉर्ड कीमतों से फिसला Reliance का शेयर

सेंसेक्स करीब 98 अंकों की गिरावट के साथ 38,756.63 अंकों पर बंद हुआ निफ्टी 50 24 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 11440 अंकों पर हुआ बंद रिलायंस के शेयरों में एक फीसदी की गिरावट, 52 हफ्तों की ऊंचाई से फिसला

2 min read
Sep 14, 2020
Sensex dip 474 points from day's highs due to wholesale inflation data
Sensex dip 474 points from day's highs due to wholesale inflation data

नई दिल्ली। आज शेयर बाजार में सुबह से ही रौनक देखने को मिल रही थी, लेकिन जैसे ही थोक महंगाई दर के आंकड़ें सामने आए, बाजार में दबाव में आ गया और लाल निशान पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर ओर रिलायंस के शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। 2360 रुपए की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद कंपनी के शेयर करीब एक फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं दूसरी ओर एचसीएल के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली।

शेयर बाजार में गिरावट
भले ही आज शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स में सिर्फ 92 अंकों की गिरावट देखने को मिली हो, लेकिन सेंसेक्स 39,230.16 अंकों की ऊंचाई पर पहुंचने के बाद गिरा है। यानी सेंसेक्स करीब 474 अंकों की गिरावट पर फिसला और 38,756.63 अंकों पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 24.40 अंकों की गिरावट के साथ 11440.05 अंकों पर बंद हुआ है। वहीं बीएसई स्मॉल कैप 586.96 और बीएसई मिड-कैप 228.07 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुए हैं। वहीं विदेशी निवेशकों का इंडेक्स सीएनएक्स मिडकैप 440.70 अंकों पर बंद हुआ है। जानकारों की मानें तो यह गिरावट थोक महंगाई के भयानक आंकड़ों की वजह से देखने को मिले हैं।

बैंकिंग सेक्टर में गिरावट
आज बैंकिंग सेक्टर में गिरावट देखने को मिली है। बैंक एक्सचेंज 398.13 और बैंक निफ्टी 378.65 अंकों की गिरावट देखने को मिली है। बीएसई एफएमसीजी 55.10, बीएसई मेटल 38.90, तेल और गैस 43.53 और बीएसई पीएसयू 24.36 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। वहीं दूसरी ओर बीएसई आईटी सेक्टर 890.63 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुए हैं। वहीं कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 793.01 अंकों की बढ़त देखने को मिली। बीएसई ऑटो 175.33, कैपिटल गुड्स 128.07, बीएसई टेक 318.94 और बीएसई हेल्थकेयर 118.68 अंकों की बढ़त देखने को मिले हैं।

52 हफ्तों की ऊंचाई से फिसला रिलायंस का शेयर
आज रिलायंस के शेयरों में सुबह एक फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही थी। जिसकी वजह से कंपनी का शेयर 2360 रुपए के साथ 52 हफ्तों की ऊंचाई पर पहुंच गया था। जिसके बाद कंपनी के शेयरों में मुनाफावूसली देखने को मिली। जिसका असर यह हुआ कि कंपनी का शेयर 2300 रुपए के आसपास पर बंद हो गया। वहीं कंपनी का मार्केट कैप आज की ऊंचाई से करीब 40 हजार करोड़ रुपए फिसल गया। आज कंपनी का शेयर 2319.75 रुपए पर खुला था।

आईटी शेयरों में देखने को मिली तेजी
पहले हरे निशान वाले शेयरों की बात करें तो एचसीएल टेक्नॉलजी के शेयर 10.16 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए हैं। वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस 4.94 फीसदी, विप्रो 4.74 फीसदी, इंफोसिस 3.46 फीसदी और यूपीएल के शेयरों में 3.39 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। वहीं गिरावट वाले शेयरों की करें तो भारती एयरटेल के शेयरों में 3.57 फीसदी, बजाज फाइनेंस 2.93 फीसदी, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन 2.71 फीसदी, पॉवर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया 2.08 फीसदी और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों में 2.07 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

Published on:
14 Sept 2020 04:39 pm
Also Read
View All
Why Stock Market Rise Today: 736 पॉइंट बढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स, रियल एस्टेट और ऑटो शेयर उछले, जानिए आज की तेजी के 5 बड़े कारण

Vedanta Demerger: लिस्ट होते ही एल्युमिनियम और ऑयल एंड गैस कंपनियों में लगा लोअर सर्किट, उधर वेदांता आयरन एंड स्टील में आया बड़ा उछाल

US Iran Peace Deal से शेयर बाजार में जश्न का माहौल, 1200 अंक बढ़कर खुला सेंसेक्स, जानिए कहां दिखी सबसे ज्यादा तेजी

Vedanta Group के किस शेयर पर सबसे ज्यादा रहेगी बाजार की नजर, क्या कर्ज बढ़ाएगा चिंता? एक्सपर्ट्स से समझिए

IPO आने से पहले ही ग्रे मार्केट में 30% का मुनाफा, इस हफ्ते प्राइमरी मार्केट में मिलेंगे पैसा लगाने के 7 ऑप्शन, जानिए GMP