Share Market News

रिकॉर्ड लेवल पर शेयर बाजार, सेंसेक्स में 84 अंकों की बढ़त, निफ्टी में 18 अंकों का उछाल

Sensex 84.33 अंकों की बढ़त के साथ 41758.25 अंकों पर Nifty 50 18.15 अंकों की बढ़त के साथ 12277.85 अंकों पर बैंकिंग सेक्टर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स देखने को मिल रही है तेजी
2 min read
• •
Updated: 20 Dec 2019, 10:03 AM IST
share_market.jpeg
Share market at record level, Sensex 84 points, Nifty rise 18 points

नई दिल्ली। शेयर बाजार ( share market ) रोजाना नए रिकॉर्ड कायम कर रहा है। मौजूदा समय में भी शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। सेक्टर्स की बात करें तो बैंकिंग सेक्टर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और बाकी सेक्टर्स में भी तेजी देखने को मिल रही है। छोटी और मझौली कंपनियों का भी साथ देखने को मिल रहा है। बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों की बात करें तो बांबे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स ( sensex ) 84.33 अंकों की बढ़त के साथ 41758.25 अंकों पर कारोबार कर रहा है। वहीं नेश्नल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 ( Nifty 50 ) 18.15 अंकों की बढ़त के साथ 12277.85 अंकों पर कारोबार करता हुआ दिखाई दे रहा है। बीएसई स्मॉल कैप 43.66 अंक और बीएसई मिडकैप 30.33 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

बैंकिंग और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में तेजी
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सभी सेक्टर्स हरे निशान पर कारोबार करते दिखाई दे रहे हैं। ऑटो सेक्टर 85.35 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं बैंक एक्सचेंज 140.72 और बैंक निफ्टी 104.50 अंकों की बढ़त पर है। कैपिटल गुड्स 75.45, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 160.77 अंकों की बढ़त पर है। फार्मा 21.07, आईटी 18.99, गैस एवं तेल 48.23, पीएसयू 41.94 और टेक सेक्टर 10.42 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

बढ़त और गिरावट वाले शेयर्स
पहले बढ़त वाले शेयरों की बात करें तो भारती इंफ्राटेल के शेयरों में 2.56 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं हीरो मोटर्स के शेयर्स 1.66 फीसदी, एसबीआई 1.65 फीसदी, टाइटन 1.16 फीसदी और जी लिमिटेड 0.97 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं गिरावट वाले शेयरों की बात करें तो यस बैंक के शेयरों में 2.20 फीसदी की बिकवाली देखने को मिल रही है। ब्रिटानिश 1.08 फीसदी, भारती एयरटेल 0.71 फीसदी, टीसीएस 0.63 फीसदी और कोटक बैंक 0.50 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

Published on: