29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Petrol Diesel Price Today : दो दिन की बढ़ोतरी के बाद दो महीने के उच्चतम स्तर पर डीजल, पेट्रोल के दाम स्थिर

डीजल के दाम में 15 पैसे प्रति लीटर की हुई बढ़ोतरी चेन्नई में 70 रुपए प्रति लीटर पार हुआ डीजल का दाम 18 अक्टूबर के बाद देश में डीजल उच्चतम स्तर पर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 20 Dec 2019, 1:06 PM IST

petrol_price_daily.jpg

Petrol Diesel Daily Price

नई दिल्ली। आज देश में डीजल के दाम ( Diesel price today ) में लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिसकी वजह से देश में डीजल के दाम करीब दो महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं। आईओसीएल ( IOCL ) से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में 15 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। जिसके बाद चेन्नई में दाम 70 रुपए प्रति लीटर पार कर गए हैं। आखिरी बार डीजल के दाम चेन्नई में 18 अक्टूबर को 70 रुपए के पार देखे गए थे। वहीं पेट्रोल के दाम ( petrol price today ) में लगातार तीसरे दिन स्थिर है। उससे पहले लगातार 6 की कटौती में पेट्रोल 37 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था। जैसा कि Patrika.com ने अपने पाठको पहले ही चेता रहा था कि डीजल के दाम में बेतहाशा वृद्घि के आसार है। बीते दो दिनों में ऐसा ही देखने को मिल रहा है। इससे पहले डीजल के दाम लगातार 10 दिनों तक स्थिर रखा गया था।

यह भी पढ़ेंः-GST Council ने टैक्सपेयर्स को दी बड़ी राहत, डेडलाइन के साथ लेट फीस भी माफ

डीजल की कीमत में 15 पैसे प्रति लीटर का इजाफा
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में 15 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। जिसके बाद नई दिल्ली और कोलकाता में डीजल के दाम क्रमश: 66.34 और 68.75 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम 16 पैसे प्रति लीटर बढ़े हैं। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 69.59 और 70.13 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में डीजल की कीमत में और इजाफा देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ेंः-प्याज, आलू, दालों के बाद चीनी के दामों में लगेगी आग, 35 फीसदी उत्पादन हुआ कम

पेट्रोल की कीमत में नहीं हुआ बदलाव
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार लगातार तीसरे दिन पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जबकि उससे पहले लगातार 6 दिनों तक पेट्रोल के दाम में इजाफा देखने को मिला था। जिसकी वजह से पेट्रोल 37 पैसे प्रति लीटा सस्ता हुआ था। आज देश के सभी महानगरों में मंगलवार वाले दाम ही लागू रहेंगे। मंगलवार को पेट्रोल के दाम में देश के चारों महानगरों में 6 पैसे प्रति लीटर की कटौती के बाद नई दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 74.63, 77.29 और 80.29 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। वहीं चेन्नई में पेट्रोल के दाम में 7 पैसे प्रति लीटर कम हुए थे, जिसकी वजह से यहां पर पेट्रोल के दाम 77.58 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।