सेंसेक्स में शुरूआती कारोबार में देखने को मिल रही है करीब 60 अंकों की गिरावट निफ्टी 50 में 19 अंकों की मामूली गिरावट, 12202 अंकों पर कर रहा है कारोबार ट्रंप पर महाभियोग का प्रस्ताव पास होने पर अमरीकी और एशियाई बाजारों में गिरावट
नई दिल्ली।अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ( US President Donald Trump ) के खिलाफ हाउस ऑफ रिप्रेजेन्टेटिव ( House of Representatives ) में महाभियोग प्रस्ताव ( Impeachment Motion ) पास होने के बाद अमरीका सहित एशिया के तमाम बाजारों में गिरावट देखने को मिल रही है। जिसका असर भारतीय शेयर बाजार ( indian share market ) में देखने को मिल रहा है। शेयरद बाजार ( Share Market ) आज अपने उच्चतम स्तर से नीचे आ गया। बांबे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स ( sensex ) की बात करें तो 59.59 अंकों की गिरावट के साथ 41498.98 अंकों पर कारोबार कर रहा है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 ( Nifty 50 ) 19.20 अंकों की गिरावट के साथ 12202.45 अंकों पर कारोबार कर रहा है। वहीं छोटी और मछौली कंपनियां हरे निशान पर तो हैं लेकिन बढ़त बिल्कुल भी नहीं है। बीएसई स्मॉल कैप और बीएसई मिड कैप दोनों करीब 10 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।
मामूली बढ़त के साथ सेक्टोरल इंडेक्स
वहीं दूसरी ओर सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। ऑटो सेक्टर 11.17, बैंक एक्सचेंज 12.61, बैंक निफ्टी 37.40, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 36.44, एफएमसीजी 22.64, हेल्थकेयर 16.84, मेटल 0.05, तेल और गैस 38.89 और पीएसयू 14.12 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर आईटी 4.88, टेक 3.05 और कैपिटल गुड्स 17.03 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
बढ़त और गिरावट वाले शेयर्स
पहले बात बढ़त वाले शेयरों की करें तो एचसीएल टेक के शेयरों में 1.19 फीसदी, एशियन पेंट्स 1.05 फीसदी, टाटा मोटर्स के शेयरों में 1 फीसदी, एमएंडएम के शेयरों में 0.98 फीसदी और टीसीएस के शेयरों में 0.90 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं गिरावट वाले शेयरों में यस बैंक 1.82 फीसदी, इंडसइंड 1.05 फीसदी, गेल 1.02 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 0.93 फीसदी और हिंडाल्कों के शेयर 0.87 फीसदी शामिल हैं।