Share Market News

Stock Market Today: सेंसेक्स 350 अंकों की बढ़त के साथ बंद, निफ्टी में भी उछाल, इस सेक्टर ने दिखाई तूफानी तेजी

सोमवार को शेयर बाजार ने जोरदार तेजी के साथ शुरुआत की, जिसमें चुनावी रुझानों का बड़ा असर देखने को मिला। बाजार हरे निशान में ही बंद हुआ।

2 min read
May 04, 2026
शेयर बाजार में आज बड़ी तेजी देखी जा रही है। (PC: AI)

सोमवार को शेयर बाजार तूफानी तेजी के साथ शुरुआत करते हुए खुला। देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनाव परिणाम के शुरुआती रुझानों के बाद से ही बाजार ने जोरदार बढ़त बनाई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स ने 900 अंकों तक की बढ़त का आंकड़ा छू लिया था। वहीं निफ्टी50 भी तेजी बनाते हुए 24,290 के स्तर पर पहुंच गया था। लेकिन इसके बाद बाजार में हल्की गिरावट आई, फिर भी बाजार हरे निशान के साथ बंद हुआ।

ये भी पढ़ें

Sensex-Nifty में जोरदार तेजी, चुनावी नतीजे सिर्फ बहाना, असली गेम बदल रहे ये 5 कारण

सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान में बंद

शुरुआती तेजी के बाद सेंसेक्स 355 अंकों की बढ़त के साथ 77,269 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी50 121 अंकों की बढ़त के साथ 24,119 के स्तर पर बंद हुआ। दोनों ही बाजारों में दिन भर तेजी का माहौल रहा।

ऑटोमोबाईल सेक्टर ने दिखाया कमाल

सोमवार की तेजी में Maruti Suzuki और Bajaj Auto ने अपने शेयरों में भारी बढ़त दर्ज की। मारुति सुजुकी, बजाज ओटो और अन्य वाहन निर्माताओं के शेयरों में 5 फीसदी तक की तेज़ी आई। Nifty Auto इंडेक्स आज 1 फीसदी से ज्यादा बढ़कर 26,193 के स्तर पर पहुंच गया।

Maruti Suzuki के शेयर की प्राइस 5 फीसदी उछलकर 13,976 रुपये प्रति शेयर हो गई। साथ ही NSE पर Bajaj Auto के शेयर लगभग 5 फीसदी उछलकर 10,477.5 रुपये प्रति शेयर है।

यह उछाल ऐसे समय आया है जब कंपनियों ने अपने अप्रैल महीने की बिक्री के आंकड़े जारी किए है। इन आंकड़ों के मुताबिक मारुति सुजुकी ने अप्रैल महीने में 2.4 लाख यूनिट की बिक्री की थी। यह पिछले साल अप्रैल में दर्ज 1.8 लाख यूनिट की बिक्री के मुकाबले 33 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी है। वहीं बजाज ओटो की कुल बिक्री इस साल अप्रैल में 40 फीसदी बढ़कर लगभग 5.14 लाख यूनिट हो गई, जो पिछले साल इसी समय 3.66 लाख यूनिट थी।

आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स

Nifty50 के शेयरों में टॉप गेनर्स में Adani Ports & SEZ मे 5 फीसदी की बढ़त बनाई और Adani Enterprises ने 3 फीसदी की बढ़त बनाकर बंद हुए। इसके साथ Eicher Motors और Hindustan Unilever भी तीसरे और चौथे नंबर पर रहे।

दूसरी ओर, टॉप लूजर्स में Bharti Airtel करीब 3 फीसदी गिरकर 1,820 रुपये के आसपास आ गया। Kotak Mahindra Bank भी लगभग 3 फीसदी टूटकर 370 रुपये के करीब पहुंचा। इसके साथ ही Dr. Reddy's Laboratories और ONGC में भी गिरावट दर्ज हुई।

ये भी पढ़ें

रुझानों में BJP के आगे रहने से शेयर बाजार में बंपर तेजी, जानिए कौन-से स्टॉक्स उछले और कौन-से गिरे
Updated on:
04 May 2026 04:44 pm
Published on:
04 May 2026 04:25 pm
Also Read
View All