Share Market News

सोने के दाम में 10 रुपए मजबूती, चांदी 380 रुपए चमकी

सोने के दाम 10 रुपए चमककर 32,900 रुपए प्रति दस ग्राम पर चांदी की कीमत 380 रुपए की छलांग लगाकर 38,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर
2 min read
May 10, 2019
Gold and silver price
सोने के दाम में 10 रुपए मजबूती, चांदी 380 रुपए चमकी

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच जेवराती मांग आने से शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के दाम 10 रुपए चमककर 32,900 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए। इस दौरान चांदी की कीमत 380 रुपए की छलांग लगाकर 38,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। आपको बता दें कि गुरुवार को सोने के दाम में 40 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। वहीं चांदी के दाम स्थिर रहे थे। यह लगातार तीसरा दिन है जब सोना महंगा हुआ है।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोना हुआ मजबूत
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर आज 1.12 डॉलर की बढ़त में 1,285.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जून का अमरीकी सोना वायदा 1.00 डॉलर चढ़कर 1,286.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमरीका द्वारा चीन के 200 अरब डॉलर के उत्पाद पर आयात शुल्क बढाने से वैश्विक व्यापार युद्ध की आशंका एक बार फिर मंडराने लगी है, जिसे देखते हुए निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश में बढा हुआ है। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में चाँदी हाजिर 0.04 डॉलर की तेजी के साथ 14.78 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।

स्थानीय स्तर सोने और चांदी में तेजी
वैश्विक तेजी के बीच स्थानीय मांग रहने से सोना स्टैंडर्ड 10 रुपए महंगा होकर 32,900 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 32,730 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपए पर टिकी रही। चांदी हाजिर 380 रुपए की तेज छलांग लगाती हुई 38,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर बिकी। चांदी वायदा 105 रुपए की गिरावट में 37,340 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 79 हजार और 80 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर बिके।

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,900
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,730
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 38,600
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 37,340
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 79,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,400

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Published on:
10 May 2019 04:27 pm