3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 132 अंकों की बढ़त, निफ्टी 11,330 अंकों पर कर रही कारोबार

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार निफ्टी 50 ( Nifty 50 ) इंडेक्स 11,330 अंकों के साथ कारोबार कर रहा सेंसेक्स ( Sensex ) 132 अंकों की बढ़त के साथ 37691 पर कारोबार कर रहा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shivani Sharma

•

Updated: 10 May 2019, 10:06 AM IST

share market

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 132 अंकों की बढ़त, निफ्टी 11,330 अंकों पर कर रही कारोबार

नई दिल्ली। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार ( share market ) पिछले दो दिनों की लगातार गिरावट के बाद आज निफ्टी 50 ( Nifty 50 ) इंडेक्स 11,330 अंकों के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, सेंसेक्स ( sensex ) 132 अंकों की बढ़त के साथ 37691 पर कारोबार कर रहा है। दिन के शुरुआती कारोबार में आईसीआईसीआई बैंक ( icici bank ), यस बैंक ( Yes Bank ), आरआईएल ( RIL ), एसबीआई ( SBI ), टाटा स्टील ( Tata Steel ) और टीसीएस ( TCS ) के शेयरों में उछाल देखने को मिला।


हरे निशान पर खुले मिडकैप ( BSE midcap ) व स्मॉलकैप ( BSE smallcap )

इसके साथ ही शुरुआती कारोबार में मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी हरे निशान पर करोबार कर रहे हैं। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 61 अंकों की बढ़त के साथ 14,138 अंकों पर देखने को मिला। वहीं, अगर बीएसई के मिडकैप इंडेक्स की बात करें तो उसमें भी 50 अंकों की बढ़त देखने को मिली है, जिसके बाद मिडकैप इंडेक्स 14,405 अंकों पर कारोबार कर रहा है।


ये भी पढ़ें: दो दिन में 39 पैसे प्रति लीटर तक सस्ता हुआ पेट्रोल, शुक्रवार को डीजल की दरों में 10 पैसे प्रति लीटर की कटौती


सेक्टोरियल इंडेक्स ( Sectoral Index ) में दिखा मिलाजुला कारोबार

सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो इसमें मिलाजुला कारोबार देखने को मिला है। इनमें कैपिटल गुड्स ( Capital Goods ), एफएमसीजी ( FMCG ), हेल्थकेयर ( Healthcare ), मेटल, पीएसयू ( PSU ) और ऑयल एंड गैस ( OIL and Gas ) सेक्टर्स भी हरे निशान पर कारोबार करते हुए दिखाई दिए। वहीं, शुरुआती कारोबार में कुछ सेक्टोरियल इंडेक्स लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे, जिनमें कंज्यूमर ड्यूरेब्लस, आईटी सेक्टर और टेक सेक्टर्स शामिल है। बीएसई एफएमसीजी में भी 24 अंकों की गिरावट देखने को मिली है, जिसके बाद बीएसई एफएमसीजी 11,434 अंको पर देखने को मिला। इसके अलावा बैंक निफ्टी में भी 144 अंकों की बढ़त देखने को मिली है, जिसके बाद बैंक निफ्टी 29,029 अंकों पर कारोबार कर रहा है।


टॉप लूजर्स शेयर

एचसीएल, भारती इंफ्राटेल, बीपीसीएल, आईओसी, एशियन पेंट्स, एचयूएल और सन फार्मा में भी गिरावट देखने को मिली है। कारोबार के शुरुआत में ये सभी लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। इसमें सबसे ज्यादा गिरावट एचसीएल टेक्नोलॉजीस में देखी गई है और सबसे कम गिरावट सन फार्मा में देखी गई है।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्‍ट्री,अर्थव्‍यवस्‍था,कॉर्पोरेट,म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.