
दो दिन में 39 पैसे प्रति लीटर तक सस्ता हुआ पेट्रोल, शुक्रवार को डीजल की दरों में 10 पैसे प्रति लीटर की कटौती
नई दिल्ली। लगातार दूसरे दिन भी पेट्रोल-डीजल के मोर्चे पर आम जनता को बड़ी राहत मिली है। गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी पेट्रोल-डीजल ( petrol-diesel price ) की कीमतों में बड़ी कटौती देखने को मिली। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार (आज) को पेट्रोल की कीमतों में 9 पैसे प्रति लीटर औ? डीजल ?? की कीमतों में 23 पैसे प्रति लीटर तक की कटौती देखने को मिली। बीते दिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली।कच्चे तेल का वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा गुरुवार एक फीसदी की गिरावट के साथ 69.70 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा था। आइए जानते हैं कि आज की इस बड़ी कटौती के बाद क्या हैं पेट्रोल-डीजल ( Petrol-Diesel )की नई दरें।
डीजल की कीमतों में 10 पैसे प्रति लीटर तक की कटौती
सबसे पहले डीजल ( Petrol ) की कीमतों की बात करें आज इसमें अधिकतम 10 पैसे प्रति लीटर तक की कटौती देखने को मिली है। इस प्रकार दो दिन में ही डीजल के भाव में 20 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है। आज डीजल की कीमतों में सबसे अधिक कटौती राजधानी दिल्ली में हुई है। दिल्ली में आज डीजल का भाव 9 पैसे घटकर 66.47 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर आ गया है। कोलकाता की बात करें तो इसमें भी आज 9 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है, जिसके बाद आज यहां डीजल का नया भाव 68.23 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई और चेन्नई में आज डीजल के भाव में 9-10 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है। इसके साथ ही आज मुंबई और चेन्नई में डीजल का नया भाव क्रमश: 69.65 और 70.26 रुपए प्रति लीटर है।
21 पैसे प्रति लीटर तक सस्ता हुआ पेट्रोल
गुरुवार को पेट्रोल की कीमतों में भी 21 पैसे प्रति लीटर तक की कटौती हुई है। इस प्रकार दो दिन में पेट्रोल 37 पैसे प्रति लीटर तक सस्ता हो चुका है। दिल्ली में आज पेट्रोल का भाव 21 पैसे प्रति लीटर घटकर 72.63 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर आ गया है। कोलकाता में आज पेट्रोल की कीमतों में कुल 20 पैसे की कटौती हुई है, जिसके बाद आज यहां नई दरें 74.68 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में आज पेट्रोल की कीमतों में 21 पैसे की ही कटौती हुई। मुंबई में आज एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 78.23 रुपए खर्च करने होंगे। चेन्नई की बात करें तो यहां भी पेट्रोल की दरों में 23 पैसे की कटौती हुई है। चेन्नईवासियों को आज एक लीटर पेट्रोल के लिए कुल 75.40 रुपए खर्च करने होंगे।
Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्ट्री, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट, म्युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें Patrika Hindi News App.
Updated on:
10 May 2019, 12:01 PM IST
Published on:
10 May 2019, 7:58 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.